उत्तराखंड- कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन , CM धामी ने जताया दुख , तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को बागेश्वर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
इस समाचार से जहां राज्य में शोक की लहर दौड़ गई वहीं सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान प्रदेश के समस्त जनपदों के कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही अन्त्येष्टि के दिन उस जनपद के समस्त प्रदेश कार्यालय बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि 65 वर्षीय चंदन रामदास लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे, लेकिन कुछ स्वस्थ होने पर वे अपने कार्य पर जुट जाते थे। वह धामी कैबिनेट में परिवहन विभाग के साथ-साथ कई अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी श्री चंदन राम दास जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।









सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें