उत्तराखंड ब्रेकिंग: राज्य के इन जनपदों में 7 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी , पढ़िए ताजा मौसम अपडेट
देहरादून (weather alert): उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी 7 अगस्त तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें राज्य के कई जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में 3 अगस्त को कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
4 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी है।
5 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल चंपावत बागेश्वर पौड़ी तथा देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा
6 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं तथा उस से सटे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
7 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है।
कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


