उत्तराखंड ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा
देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा।
शुक्रवार की शाम कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है इससे पहले वह कैबिनेट की बैठक को बीच में छोड़कर चले आए थे। बताया जा रहा है कैबिनेट बैठक में किसी मुद्दे को लेकर जताई नाराजगी जिसके बाद दे दिया इस्तीफा। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा उनकी योजनाओं को लटकाया जा रहा था। खबरों के मुताबिक हरक सिंह रावत कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए पिछले कुछ समय से सरकार पर लगातार दबाव बना रहे थे। हालांकि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक एक जिले में एक ही सरकारी मेडिकल कॉलेज खुल सकता है। श्रीनगर में पहले से मेडिकल कॉलेज है। यही वजह है कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज नहीं खुल पा रहा था।
कयास लगाए जा रहे हैं क्या अब कांग्रेस का दामन थामेंगे हरक सिंह रावत।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


