Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- (बड़ी खबर) पुलिस के हत्थे चढ़ा बच्चा चोर ,दो मासूम बरामद , हुआ सनसनीखेज खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) पुलिस के हत्थे चढ़ा बच्चा चोर ,दो मासूम बरामद , हुआ सनसनीखेज खुलासा

Mohan Chandra Joshi November 17, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बच्चा चोर गिरफ्तार दो मासूम सकुशल बरामद

Haridwar News: “चाइल्ड लाइन और अनाथालय के फर्जी दस्तावेजों के सहारे ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने वाला मोहम्मद मुस्ताक कादरी निवासी बदायूं को हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व रेप में किया गिरफ्तार तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। उसके पास से अपहरण कर बेचे गए दो छोटे बच्चे बरामद बरामद हुए।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कहा है कि अब हरिद्वार में नहीं होने देंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग, सख्त कार्यवाई की तैयारी कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इसी साल 21 अगस्त को वादी सुनीता पत्नी महिपाल (काल्पनिक) निवासी लक्सर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात द्वारा बहला फुसलाकर कोल्ड ड्रिन्क में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ होटल में गलत काम करने सम्बन्धी तहरीर के आधार पर थाने में गंभीर धाराओं में मु0अ0सं0 773/22 धारा 363, 366, 376 भादवि एवं 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

प्रकरण नाबालिक बालिका से जुड़ा होने के कारण गंभीर प्रकृति का था परंतु काफी प्रयासों के बावजूद भी मामले में अज्ञात अभियुक्त होने एवं पीडिता का अभियुक्त से किसी प्रकार का कोई सम्पर्क न होने के कारण, अभियुक्त के सम्बन्ध में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पा रही थी।

मामले के खुलासे में प्रयासरत पुलिस टीम द्वारा दिन-रात की मेहनत से लगातार सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए एवं विभिन्न दिशाओं में मुखबिरों को भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप एक अभियुक्त मोहम्मद मुस्तक कादरी पुत्र अकील अहमद निवासी सिरसौल पट्टी सीताराम बदायूं उ0प्र0 का नाम प्रकाश में आया जिसको अन्य मुखबिर द्वारा तस्दीक किए जाने पर 16 नवंबर को मुखबिर की सटीक सूचना पर रेलवे स्टेशन लक्सर से पकड़ा गया।

  • रेलवे और बस स्टेशन के आसपास भूले भटके बच्चों को निशाना बनाता था मुस्ताक कादरी
यह भी पढ़ें 👉  Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

विधिनुसार पूछताछ एवं तलाशी पर मोहम्मद मुस्तक कादरी उपरोक्त के कब्जे से ऐसे दस्तावेज प्राप्त हुए जिससे इसके मानव व्यापार में गहराई से लिप्त होने का शक हुआ। पूछताछ में आश्चर्यजनक खुलासा हुआ। क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) सुश्री निहारिका सेमवाल प्रभारी निरीक्षक लक्सर यशपाल बिष्ट एवं एएचटीयू टीम के पर्यवेक्षण में मोहम्मद मुस्तक कादरी से पूछताछ करने पर बताया कि लोगों की नजरों में धूल झोंकने के लिए उसने चाईल्ड लाईन व प्रयास अनाथालय दिल्ली के फर्जी दस्तावेज बनाए हैं। हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में किराये का कमरा भी ले रखा था किसी को कोई शक न हो जाए इस कारण आसपास के क्षेत्र में अपने आप को रेलवे चाईल्ड हेल्प लाईन आफिसर बताता था।
अभियुक्त द्वारा बताया कि विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मैं हमेशा भूले भटके बच्चों आदि आसान शिकार की तलाश में रहता था व मौका मिलते ही चुपके से बच्चा चोरी कर लेता था साथ ही बताया कि अभियुक्त द्वारा अत्यधिक जरूरतमंद लोगों को बच्चा गोद दिलाने के नाम पर लगभग एक 01 वर्ष के बच्चे को दिल्ली बस अड्डे से तथा एक बच्चे को गाजियाबाद से चोरी कर उन्हें देहरादून एवं बदायूं में बेच दिया था।

  • दोनों बच्चे सकुशल बरामद
यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

दिल्ली से बच्चा चोरी होने की घटना के संबंध में थाना कश्मीरी गेट पर मु0अ0सं 543/22 धारा 363भादवि पंजीकृत है जबकि जनपद गाजियाबाद से चुराये हुए बच्चे के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से गंभीरतापूर्वक जानकारी की जा रही है। अभियुक्त मोहम्मद मुस्तक कादरी की निशांदेही पर लक्सर पुलिस टीम तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (हरिद्वार) द्वारा विशेष प्रयासों से अपहृत दोनों बच्चो को सकुशल बरामद किया गया है जो अपने आप में एक बेहतर उपलब्धि है।

  • नाबालिक को बहला-फुसलाकर लॉज में ले जाकर किया था रेप

पूरे देश में कई लोग बच्चा तो गोद लेना चाहते हैं परंतु गोद लेने से पहले बच्चे की पूरी जानकारी नहीं करते इसी बात का फायदा इस प्रकार के बेहद शातिर अभियुक्त उठा लेते हैं।
अभियुक्त मोहम्मद मुस्तक कादरी बेहद शातिर है जिसके द्वारा अन्य लोगो से भी बच्चा गोद दिलाने के नाम पर कई कई लाख रूपये वसूल कर रखे थे। अभियुक्त यदि पकडा न जाता तो आने वाले समय में किसी भी परिवार के बच्चे को चुराकर गंभीर घटना कर सकता था।

अभियुक्त के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग के अंतर्गत भी अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के मानव दुर्व्यपार में सम्मिलित होने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर प्रभावी धाराओं में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

उक्त मामले (लक्सर) में अभियुक्त मुस्ताक द्वारा नाबालिक को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से बहला- फुसलाकर कोतवाली हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत शोभा लॉज में ले जाकर दुराचार किया गया तत्समय होटल मालिक द्वारा नाबालिक की आईडी प्राप्त न करने के संबंध में उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


अभियुक्त मोहम्मद मुस्तक कादरी के पूर्व में बच्चा चोरी की घटना को देखते हुए ऐसी संभावना है कि इसके द्वारा भारतवर्ष के अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटना कारित की गई हो इसलिए अभियुक्त मुस्ताक का फोटो मीडिया कर्मियों से शेयर किया जा रहा है ताकि..अगर किसी क्षेत्र से बच्चा चोरी होने की घटना घटित हुई हो व आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हों तो संबंधित पुलिस (विवेचक) अथवा परिजन अभियुक्त मुस्ताक से सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से उसका मिलान कर सकें।
घटना के कई महीने हो जाने के बावजूद भी मामले के खुलासे हेतु मैन्युअल पुलिसिंग एवं अनगिनत सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे एसआई मनोज नौटियाल व एस आई गीता चौहान का विशेष योगदान रहा।

अभियुक्त मोहम्मद मुस्तक कादर
दिल्ली में गाजियाबाद से अपराध दो नाबालिक बच्चे जिन्हें जनपद देहरादून उत्तराखंड एवं जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश से बरामद किया।

पुलिस टीम में इंचार्ज कोतवाली लक्सर यशपाल सिहं बिष्ट व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, चौकी प्रभारी भिक्कम्पुर, मनोज ममगाईं चौकी प्रभारी सुल्तानपुर मनोज नौटियाल, उपनिरीक्षक गीता चौहान शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Crime News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- (बड़ी खबर) पुलिस के हत्थे चढ़ा बच्चा चोर देवभूमि उत्तराखंड दो मासूम बरामद लेटेस्ट खबर उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड हुआ सनसनीखेज खुलासा

Related Stories

उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

  • SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

  • Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

  • पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,543)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,271)
  • नैनीताल (6,543)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान