उत्तराखंड- अंगीठी का धुआं बना काल , दम घुटने से दंपति की मौत
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद से दुखद खबर सामने आई है ,जिले के बाराकोट के पंडालों सेरा गांव में अंगीठी की गैस लगने से दंपति की मौत हो गई। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
चंपावत जिले के बाराकोट के पाड़ारसों सेरा गांव निवासी गिरधर सिंह अधिकारी शिक्षा विभाग में चंडीगढ़ में तैनात थे। उनका परिवार चंडीगढ़ ही रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गिरधर सिंह पत्नी कलावती देवी के साथ गांव आए थे। वह गांव में नया मकान बनाने की योजना बना रहे थे।
रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई। बंद कमरे में गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
दंपति की मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


