उत्तराखंड@25: चिंतन शिविर में अचानक पहुंचे सीएम धामी, सभागार में पीछे बैठकर सुने अधिकारियों के विचार
देहरादून। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन के समापन सत्र में आज देर सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक सरदार पटेल भवन सभागार में पहुँचे और अन्य अधिकारियों के मध्य बैठकर एक श्रोता के रूप में विचारों को सुनने लगे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभागार में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठकर पूरी गंभीरता के साथ प्रस्तुतिकरण को देखने के साथ ही अधिकारियों के विचारों और सुझावों को सुना।
बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में सशक्त उत्तराखंड चिंतन शिविर चल रहा है। आज चिंतन शिविर का दूसरा दिन है। इस दौरान पर्यटन, नागरिक उड्डयन, पब्लिक फाइनेंस पॉलिसी एंड मैनेजमेंट विषयों पर का प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही सत्र के दौरान सभी अधिकारियों को चार टीमों में बांटकर ग्रुप डिस्कशन और राइट अप एक्टिविटी का आयोजन भी किया गया। वहीं, कई मुद्दों पर गहनता से चर्चा भी की गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


