Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने किया सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने किया सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi March 30, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haridwar News: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में राज्य की 95 संयुक्त सहकारी खेती, 95 जन सुविधा केन्द्र, 95 जन औषधी केन्द्र एवं राज्य की समस्त बहुद्देशीय सहकारी समितियों में पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य में कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे किसानों को सम्मानित भी किया गया। दीनदयाल उपाध्यया किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को बिना ब्याज के ऋण का चेक वितरण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, संयुक्त सहकारी खेती एवं पैक्स कम्यूटरीकरण पर आधारित डाक्यूमेंटरी का अवलोकन भी किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि अक्टूबर 2021 में समग्र भारत में पैक्स के कम्पयूटराईजेशन का कार्य उत्तराखण्ड में शुरू हुआ था। आज 17 माह बाद सभी 670 पैक्स का कम्यूटराईजेशन पूर्ण हो चुका है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों की सराहना की। राज्य में 95 मल्टीपर्पज पैक्स बनाने का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। कोपरेटिव सोसायटी के साथ 95 जन औषधी केन्द्र एवं जन सुविधा केन्द्र की शुरूआत भी सबसे पहले उत्तराखण्ड ने की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सहकारिता से समृद्धि के लिए 75 वर्ष में पहली बार देश में अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया। आज सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से देश के सभी 63 हजार पैक्स को कम्यूटराईज करने का कार्य शुरू हो गया है। आज 360 सहकारी बैंक की शाखाएं, 670 बहुद्देशीय पैक्स, 670 एमपैक्स का कम्यूटराईजशन कर उत्तराखण्ड सरकार ने समग्र देश में सहकारिता क्षेत्र में पहले नम्बर पर आने का कार्य किया है। 95 जन सुविधा केन्द्र, केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को 95 गांवों में सीधा पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके माध्यम से एम पैक्स भी मजबूत होंगे । 50 से 90 प्रतिशत सस्ती दवाई कोपरेटिव जन औषधी केन्द्रों से मिलेंगे। उत्तराखण्ड के 95 विकासखण्डों में एकीकृत सामूहिक सहकारी खेती का मॉडल का भी आज शुभारंभ हुआ है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सहकारिता यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। राष्ट्रीय सहकारिता डाटा बेस भी तैयार किया जा रहा है। सहकारिता नीति भी बनाई जा रही है। बीजों के उत्पादन हेतु मल्टी स्टेट कॉपरेटिव बना चुके हैं। किसानों के उत्पादों के निर्यात के लिए भी एक मल्टी स्टेट कॉपरेटिव बनाने का कार्य किया गया है। आने वाले समय में गांवों का जल व्यावस्थापन का कार्य भी पैक्स को सौंप सकते हैं, अनेक कार्य पैक्स के साथ जोड़े जा रहे हैं। कम भूमि वाले किसानों को पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य व्यवसायों से जोड़ने का कार्य किया गया है। कॉपरेटिव के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री जी ने रखा है, इस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जितने इनिसिएटिव केन्द्र सरकार ने कॉपरेटिव के क्षेत्र में लिये हैं, उत्तराखण्ड सरकार ने सभी को धरातल पर उतारकर देवभूमि के छोटे किसानों के भले के लिए कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि हमें गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित भाई शाह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। सही नीतियों और ईमानदार नीयत के बिना देश का विकास नहीं हो सकता और इन्हीं दोनों सिद्धांतो को लेकर आज हमारा देश प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी एवं गृह मंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति भी विशेष लगाव और स्नेह रहा है। आज जिन विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ अमित शाह जी द्वारा किया गया है, उन योजनाओं से उत्तराखंड के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को अवश्य ही लाभ होगा। सहकारिता की परंपरा भारत में प्राचीन काल से चली आ रही है। सहकारिता में स्पर्धा की बजाए सहयोग की भावना रहनी चाहिए। आज की नई पीढ़ी के लिए सहकारिता का अत्यधिक महत्व है क्योंकि आज की पीढ़ी जल्द से जल्द स्वावलंबी होना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता से समृद्धि के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अलग सहकारिता मंत्रालय गठन करने का निर्णय लिया और सहकारिता मंत्रालय को अमित भाई शाह जी को देकर ये बता दिया कि उनके लिए सहकारिता का महत्व कितना है। आज अमित शाह जी के नेतृत्व में यह मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा प्रदान कर रहा है। यह मंत्रालय सहकारी समितियों के लिए कारोबार में सुगमता के लिए प्रक्रियाओं को कारगर बनाने और बहु-राज्य सहकारी समितियों के विकास को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। सहकारिता विभाग व उससे सम्बन्धित समस्त संस्थाओं का उद्देश्य न केवल कृषकों को सस्ते ऋण की सुविधा प्रदान कराना है, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी निर्बल और निर्धन वर्ग को सशक्त बनाते हुये उनके जीवन स्तर को उन्नत करना भी है। आज बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के विभिन्न कार्यों में वित्तीय पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एवं समितियों को डिजिटल रुप से सशक्त करने हेतु भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम डिजिटल इंड़िया के क्रियान्वयन में एमपैक्सों को पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकृत करने का कार्य संपन्न हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और गृहमंत्री जी के आशीर्वाद से राज्य सरकार ने पिछले एक वर्ष में कई बड़े फैसले लेने का कार्य किया है, आज चाहे नकल विरोधी कानून हो, समान नागरिक आचार संहिता हो, धर्मांतरण काननू हो, नई खेल नीति हो या फिर नई शिक्षा नीति हो। हम कोई भी बड़ा फैसला लेने से न कभी पीछे हटे हैं और न कभी पीछे हटेंगे। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य ने अभूतपूर्व विकास किया है, हमारी ये विकास यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। हमने सशक्त और सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण का जो विकल्प रहित संकल्प लिया है उसकी सिद्धि के लिये बहुआयामी कार्ययोजनायें प्रारम्भ की है और कई नए कदम भी उठाए हैं। हम जिस विकसित उत्तराखंड निर्माण के संकल्प को लेकर चल रहे हैं उसकी सिद्धि के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि हमारा मूल मंत्र है जिनके आधार पर हम योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सभी सहकारी समितियों को पूर्ण रूप से ऑनलाईन किया जा चुका है। यह उपलब्धि हांसिल करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है। राज्य के सभी 95 विकासखण्डों में माधो सिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती का शुभारंभ हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत 07 लाख 80 हजार किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा चुका है।

सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का कार्य अमित शाह जी द्वारा किया जा रहा है। आज जिन योजनाओं का उत्तराखण्ड में शुभारंभ हुआ है, इससे आने वाले समय में प्रदेशवासियों को बहुत फायदा मिलेगा। डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी, नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट , विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार, सचिव सहकारिता बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने किया सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

आईटीसी लिमिटेड द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के अधिग्रहण के बाद लालकुआं स्थित औद्योगिक इकाई। Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय

Mohan Chandra Joshi August 2, 2026
उत्तराखंड में मानसून के बीच येलो अलर्ट और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 2, 2026
हल्द्वानी में झपटमारी मामले का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • आईटीसी लिमिटेड द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के अधिग्रहण के बाद लालकुआं स्थित औद्योगिक इकाई। Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय

  • उत्तराखंड में मानसून के बीच येलो अलर्ट और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • हल्द्वानी में झपटमारी मामले का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,980)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,457)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (681)
  • देहरादून (10,980)
  • नैनीताल (6,425)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,118)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,146)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,364)
  • हरिद्वार (908)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए