UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां
UKSSSC ने समूह-ग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया।
कनिष्ठ सहायक-वैयक्तिक सहायक परीक्षा 23 अगस्त को, पशुधन प्रसार अधिकारी और विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों की परीक्षाएं सितंबर में होंगी।
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए दो प्रमुख परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी के अनुसार अब ये परीक्षाएं अगस्त और सितंबर माह में आयोजित की जाएंगी।
आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार कनिष्ठ सहायक एवं वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा अब 23 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसी दिन सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित है।
वहीं, पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा, जो पहले 12 जुलाई को निर्धारित थी, अब 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा, विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों की भर्ती परीक्षा, जो पूर्व में 28 जून को प्रस्तावित थी, अब 14 सितंबर 2026 को कराई जाएगी।
आयोग ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही सभी संबंधित व्यवस्थाओं और परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग द्वारा जारी नवीनतम परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें और समय-समय पर आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


