Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- हरदा का ट्वीट , पढ़िए देहरादून से दिल्ली तक कांग्रेस में सियासी भूचाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- हरदा का ट्वीट , पढ़िए देहरादून से दिल्ली तक कांग्रेस में सियासी भूचाल

Mohan Chandra Joshi December 23, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी माने जाते है हरीश रावत के यह बगावती तेवर अचानक नहीं हुए हैं, हरीश रावत लंबे समय से कई पहलुओं पर नजर बनाए हुए थे।

वहीं एक धड़े को लग रहा है कि आने वाले चुनाव में कहीं हरीश रावत दोबारा मुख्यमंत्री न बन जाए, इसलिए समय-समय पर मुखालफत और साइडलाइन करने के बयान कोई नए नहीं हैं. वहीं राहुल गांधी के देहरादून रैली के दौरान मंच के संचालन को लेकर भी नाराजगी की एक वजह बताई जा रहा है. वहीं बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देहरादून रैली में हरीश रावत के समर्थन में नारे लगने तो पार्टी के सहप्रभारी को खुद मंच से किसी भी पार्टी नेता की व्यक्तिगत नारेबाजी न करने की बात कहनी पड़ी।

दरअसल, मंच पर हरीश रावत के करीबी राजीव जैन जनसभा का संचालन करते हुए दिखाई दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने मंच से हरीश रावत की बड़े ही जोश के साथ नारेबाजी की. हालांकि इसके बाद उन्होंने बाकी नेताओं के नाम भी लिए, लेकिन इसके बाद फौरन पार्टी के सह प्रभारी ने मंच संभाला और किसी को भी किसी नेता के व्यक्तिगत नारेबाजी करने से बचने की बात कही. बड़ी बात ये है कि इसके बाद हरीश रावत के करीबी राजीव जैन मंच के संचालन से दूर हो गए और सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने मंच संभाल लिया.वहीं मंच पर पार्टी की एकजुटता दिखाने के लिए करीब 60 कुर्सियां लगाई गई थी, ताकि पार्टी के सभी नेताओं को मंच पर जगह मिल सके और एकजुटता का संदेश दिया जा सके. उधर हरीश रावत और प्रीतम सिंह मंच पर एक साथ दिखाई दिए थे।

रैली के दौरान राजीव जैन मंच से किनारे हो गए हरीश रावत और उनके खेमे को यह बात बुरी लगी. हालांकि बताया जाता है कि यह पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी कई चुनावी सभाओं और चुनावी कार्यक्रमों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

बीते दिनों पिथौरागढ़ की जनसभा में जिस तरह से कांग्रेस के प्रति अपार जनसमूह उमड़ा, उसके बाद हरीश रावत कुमाऊं में अपनी दमखम दिखाने के लिए तैयार थे. उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने उस जनसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को भी मंच पर बैठाने और स्वागत करवाने की भरपूर कोशिश की. वहीं यह दिखाने की कोशिश की प्रीतम सिंह ही बड़े नेता हैं. हरीश रावत को यह मालूम नहीं था कि प्रीतम सिंह को भी मंच पर जगह दी जा रही है. लेकिन अचानक से कुछ नेताओं की कुर्सी लगने के बाद यह मामला साफ हो गया कि दिल्ली से ही देवेंद्र यादव को कुछ अतिरिक्त करने की सलाह दी जा रही है. बाकी रही सही कसर अविनाश पांडे के उत्तराखंड में एंट्री ने कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

अविनाश पांडे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चुनने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा था. इस बार भी हरीश रावत को बिना बताए ऐसी जानकारी है कि अविनाश पांडे को देहरादून भेज दिया गया. अविनाश पांडे देहरादून हरिद्वार उधमसिंह नगर और तमाम जगहों पर प्रत्याशियों के बायोडाटा इकट्ठा कर रहे हैं और उसके आधार पर ही नेताओं के टिकट फाइनल होंगे. हरीश रावत को यह लगता है कि पार्टी आलाकमान देवेंद्र यादव को ज्यादा तवज्जो दे रहा है. इसी वजह से हरीश रावत का यह गुस्सा फूटा. अविनाश पांडे राजस्थान में भी टिकटों के बंटवारे में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

इन सभी हालातों को देखते हुए हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया, वह बेहद तेजी से वायरल हुआ. लेकिन जानकार यह भी मानते हैं कि हरीश रावत कांग्रेस में फिलहाल दबाव बनाने के लिए यह सब कर रहे हैं. जबकि कांग्रेस ना तो उन्हें छोड़ेगी और ना ही वह कांग्रेस को, लेकिन वो अपने इस व्यथा से अपनों को ही साधने में जुटे हुए हैं. देखना होगा कि वो इसमें कितना कामयाब होते हैं।

  • हरीश रावत के समर्थन में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता , सोशल मीडिया पर शुरु किया अभियान जहां हरदा वहां हम

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति भी गरमा चुकी है। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओ ने एक अभियान चला कर यह संदेश दे दिया है कि हरदा जहां होगे वे भी वही होंगे ,सियासी हलको मे हरदा की यूकेडी अध्यक्ष काशी सिह ऐरी से की गई मुलाकात को गेम चेन्जर बताया जा रहा है । इस बीच राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा जागेश्वर विधायक व पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और धारचूला विधायक हरीश धामी खुलकर पूर्व सीएम के पक्ष में उतर चुके हैं। इन सबका कहना है कि पार्टी हरीश रावत को सीएम उम्मीदवार घोषित करें । कुंजवाल ने तो स्पष्ट कह दिया कि जहां हरीश रावत जाएंगे वहां हम सब जाएंगे। वहीं, विधायक धामी ने कहा है कि अगर हरदा को सीएम नहीं बनाया तो अलग लाइन में खड़े होने वालों में वह सबसे आगे होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट


हरदा गुट से जुड़े नेता पार्टी के विरोधी खेमे पर अब खुलकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच हरीश रावत की उक्रांद अध्यक्ष काशी सिहं ऐरी से मुलाकात की खबरे है । यदि काग्रेंस का विवाद नही सुलझा तो हरीश रावत यूकेडी से बात कर सकते है ।

  • पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने पार्टी हाईकमान से की हरीश रावत को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग ,कहा हरीश रावत उत्तराखंड के सर्वमान्य नेता , सांगठनिक अनुभवी एवं प्रशासनिक क्षमतावान

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने पार्टी हाईकमान से पूर्व सीएम हरीश रावत को आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की है।

श्री दुर्गापाल ने कहा कि संसदीय अनुभव ,सांगठनिक अनुभव एवं पूर्व में मुख्यमंत्री के रूप में प्रशासनिक क्षमता एवं अनुभव को ध्यान में रखते हुए हरीश रावत को 2022 के विधानसभा चुनाव में चेहरा घोषित करने पर हाईकमान ने गंभीरतापूर्वक विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा हरीश रावत उत्तराखंड के सर्वमान्य नेता है और वर्तमान में लोकप्रियता में भी हरीश रावत सर्वोच्च स्थान पर हैं। उत्तराखंड के आम जनमानस की पहली पसंद हरीश रावत हैं, उनकी सर्वोच्च लोकप्रियता का लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके मिलेगा। क्योंकि उनके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलवाई की गई थी जिससे आम जनता लाभान्वित भी हो रही थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या उनका नाम बदल दिया है।

  • कांग्रेस हाईकमान ने हरीश रावत व प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल को किया दिल्ली तलब

देहरादून। पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के तल्‍ख तेवरों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के सभी वरिष्‍ठ नेताओं को दिल्‍ली तलब किया है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्‍यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज शाम तक दिल्‍ली पहुंचेंगे। इस बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को भी बुलाया गया।


गोदियाल के मुतबिक कल शुक्रवार को इस मसले पर हाईकमान के साथ बैठक होगी। राहुल गांधी के साथ भी बैठक हो सकती है।

  • हरीश रावत ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाएं हैं

हरीश रावत ने बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, “है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है. जिस समुद्र में तैरना है.”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, “सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं. जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं. मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है!” एक अन्य ट्वीट में रावत ने लिखा, “फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है “न दैन्यं न पलायनम्” बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे. मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे.”

रावत के इस रुख को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे चेहरे माने जाते हैं और मौजूदा समय में वह राज्य में पार्टी की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख हैं।

  • हरदा चाहते हैं कि सीएम पद का चेहरा घोषित करे पार्टी

हरीश रावत चाहते हैं कि उत्तराखंड चुनाव के लिए पार्टी सीएम पद का चेहरा घोषित करे। रावत को लगता है कि इससे पार्टी को फायदा होगा। सूत्रों के अनुसार हरीश रावत चाहते हैं कि आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा उनके करीबियों को टिकट दिया जाए। रावत को लगता है कि प्रदेश की राजनीति में उन्हें दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है।

  • हाईकमान पर टिकी कांग्रेसियों की नजर ,कल शुक्रवार को हो सकता है फैसला

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की नजर कल हाईकमान के साथ होने वाली बैठक पर टिकी हुई है। गौरतलब है कि हरीश रावत ही नहीं पार्टी संगठन के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी प्रदेश प्रभारी के इस रवैया से खासे नाराज हैं क्योंकि हरीश रावत ने गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष तो बनाया लेकिन प्रभारी ने उन्हें रबड़ स्टंप बना कर छोड़ दिया ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी को हटाने को लेकर फैसला हो सकता है और अगर पार्टी आलाकमान उन्हें नहीं भी हटा दी है तो उन्हें एक सीमित दायरे में काम करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस आलाकमान इस मामले में क्या फैसला लेता है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड- हरदा का ट्वीट देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत

Related Stories

नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले का प्रतीकात्मक दृश्य। नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
सांसद अजय भट्ट ट्रेन संबंधी निर्णय पर जानकारी साझा करते हुए। मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल द्वारा ऐप लोकार्पण एवं प्रशिक्षण सामग्री जारी करते हुए कार्यक्रम का दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और अधिकारी। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
सचिवालय में सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एवं मौजूद अधिकारी। उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, मुख्य सचिव ने मांगी एएनपीआर की एकीकृत कार्ययोजना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, मुख्य सचिव ने मांगी एएनपीआर की एकीकृत कार्ययोजना

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले का प्रतीकात्मक दृश्य। नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

  • सांसद अजय भट्ट ट्रेन संबंधी निर्णय पर जानकारी साझा करते हुए। मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी

  • नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल द्वारा ऐप लोकार्पण एवं प्रशिक्षण सामग्री जारी करते हुए कार्यक्रम का दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

  • सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और अधिकारी। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,200)
  • उधमसिंह नगर (1,269)
  • क्राइम (3,371)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (594)
  • देहरादून (10,583)
  • नैनीताल (6,255)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (993)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (394)
  • राष्ट्रीय (1,112)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (600)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश