Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- राज्य में पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ का निर्माण किया जायेगा:मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

देहरादून- राज्य में पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ का निर्माण किया जायेगा:मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi September 27, 2021
ख़बर शेयर करें -

• नवंबर, 2021 में रामनगर में साहसिक कार्य पर निवेश सम्मेलन किया जायेगा।
• खेल विभाग की ओर से पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान पर्यटन विभाग को सौंपा जाएगा।
• पर्यटन मंत्रालय के तहत एक ईकोटूरिज्म विंग का गठन किया जाएगा।
• सॉलिटेयर फार्म मालसी में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सॉलिटेयर फार्म मालसी, देहरादून में उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पर्यटन परियोजनाओं के विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ का निर्माण किया जायेगा। पर्यटन उद्योगों से संबंधी सभी प्रस्तावों पर विशेष रूप से पर्यटन विभाग द्वारा ही कार्यवाही की जायेगी, न कि उद्योग विभाग के द्वारा। शहरी विकास विभाग और आवास विभाग विशेष रूप से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के लिए बहुस्तरीय कार- लिफ्ट स्थान स्थापित करने के लिए एक परियोजना शुरू की जायेगी। नवंबर, 2021 में कुमाऊं के रामनगर में साहसिक कार्य पर निवेश सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। खेल विभाग की ओर से पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान पर्यटन विभाग को सौंपा जाएगा। उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को एक स्थायी, पर्यावरण के अनुकूल उद्योग के रूप में विकसित करने के मार्ग तलाशने के लिए पर्यटन मंत्रालय के तहत एक समर्पित ईकोटूरिज्म विंग का गठन किया जाएगा। ईकोटूरिज्म विंग का उद्देश्य दीर्घकालिक विचारों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सहभागिता व सामाजिक नेतृत्व की भागीदारी के साथ ईकोटूरिज्म का विकास सुनिश्चित करना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है। उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। हर साल करोड़ों में पर्यटक यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं से उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे निर्माण कार्य आज उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी है। विभिन्न क्षेत्रों में नई पॉलिसी लाई जा रही है एवं उनका सरलीकरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चार धाम यात्रा प्रारंभ हो चुकी है, इस दौरान यात्रियों को किसी तरह की तकलीफ ना हो इसके लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान पर्यटन से जुड़े लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा ऐसे लोगों को सरकार ने 200 करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया। जो धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जा रही है। उत्तराखंड को आने वाले दस वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन राज्य बनाने का प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन एवं ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमार मूल मंत्र है कि हम सर्विस प्रोवाइडर बनें। पर्यटकों को जितनी अधिक सुविधाएं मिलेंगी एवं पर्यटन आधारित गतिविधियां जितनी अधिक बढ़ेगी। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को उतना ही फायदा होगा। पर्यटन रोजगार को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हवाई, सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी में तेजी से सुधार हो रहे हैं सरकार का प्रयास है कि राज्य में कनेक्टिविटी को बढ़ाकर पर्यटन एवं तीर्थाटन को बढ़ावा दिया जाय। हम पर्यटन के साथ ही प्रदूषण रहित पर्यटन पर भी ध्यान दे रहे हैं। राज्य में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन की दृष्टि से अनेक महत्वपूर्ण स्थल हैं। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में अनेक सराहनीय कार्य हुए हैं। अनेक नये टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित हो रहे हैं।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित इस दो दिवसीय उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट में पर्यटन एवं उससे संबंधित गतिविधियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सभी तक लाभ पहुंचे इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विश्व पर्यटन दिवस की इस वर्ष की थीम ‘‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन‘‘ है। पिछले दो साल में कोरोना के कारण विश्वभर में पर्यटन से जुड़े लोगों के कार्य प्रभावित हुए हैं। राज्य में पर्यटन के साथ ही साहसिक गतिविधयों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर फिक्की के टूरिज्म विंग की राज्य संयोजक डॉ. नेहा शर्मा, किरन टोडरिया एवं पर्यटन गतिविधियों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand देहरादून- राज्य में पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ का निर्माण किया जायेगा:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
उत्तरकाशी में ट्रेकर्स के रेस्क्यू अभियान में जुटी SDRF टीम Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
वर्ल्डस्किल्स-2026 में रजत पदक जीतने वाले उत्तराखंड के सानिया जोशी और पार्थ वोहरा वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

  • देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

  • देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

  • उत्तरकाशी में ट्रेकर्स के रेस्क्यू अभियान में जुटी SDRF टीम Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,613)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,305)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट