Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 14 सितंबर , भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट इन जिलों में
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (14.09.2025) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड राज्य में मानसून की बरसात लगातार बरस रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी रहने से गर्मी से भी राहत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के तमाम हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक कालसी में 50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को प्रदेश के तीन जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी है।
आज का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा , गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। इन जिलों में और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर, हरिद्वार, उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग, टिहरी , पौड़ी ,पिथौरागढ़ ,चंपावत और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है ,इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 4 दिन बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य में आगामी 17 सितंबर तक मानसून की एक्टिविटी पूरी तरह बनी रहेगी। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


