Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर: एलपीजी आपूर्ति पर सख्त निगरानी, 1322 सिलेंडरों का वितरण; प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर: एलपीजी आपूर्ति पर सख्त निगरानी, 1322 सिलेंडरों का वितरण; प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

Mohan Chandra Joshi March 29, 2026
ख़बर शेयर करें -

तहसीलों में सघन निरीक्षण अभियान जारी, उपभोक्ताओं से संवाद कर जांच; कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

बागेश्वर, 29 मार्च 2026: जनपद में एलपीजी (रसोई गैस) आपूर्ति को पारदर्शी, सुचारू और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े के निर्देशों के क्रम में सभी तहसीलों में सघन मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गैस वितरण समयबद्ध और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली, स्टॉक स्थिति और सुरक्षा मानकों का जायजा ले रहे हैं।
सघन निरीक्षण से व्यवस्थाओं की पड़ताल
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी गरुड़ वैभव काण्डपाल ने गरुड़ क्षेत्र में एचपी गैस एजेंसी, टीट बाजार कौसानी तथा इंडेन गैस एजेंसी गागरीगोल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि कौसानी क्षेत्र में एचपी गैस एजेंसी तथा छतिया, गागरीगोल, पुरड़ा, भौरा एवं उदखुली क्षेत्रों में इंडेन गैस एजेंसी द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है। वहीं तहसीलदार गरुड़ निशा रानी ने भी क्षेत्र में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन किया।
कपकोट क्षेत्र में भी कड़ी निगरानी
उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल कुमार चन्याल ने कपकोट क्षेत्र में गैस वितरण प्रणाली, स्टॉक रजिस्टर और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की जांच करते हुए एजेंसी संचालकों को समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में तहसीलदार कपकोट नितिशा आर्या ने शिखर भारत गैस सर्विस, शामा का निरीक्षण कर वितरण प्रणाली, स्टॉक और शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा की तथा पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बागेश्वर क्षेत्र में वितरण पर नजर
तहसीलदार बागेश्वर ऋतु गोस्वामी ने ठाकुरद्वारा, पेट्रोल पंप के निकट और आरे बाईपास क्षेत्रों में इंडेन गैस की आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपभोक्ताओं से संवाद, रैंडम जांच भी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनके बुकिंग नंबर की जांच की और वितरण की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया। साथ ही पूर्व में वितरित सिलेंडरों के उपभोक्ताओं को रैंडम कॉल कर आपूर्ति की पुष्टि भी की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
जनपद में गैस की पर्याप्त उपलब्धता
जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार जनपद में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और कहीं भी गैस की कमी नहीं है। 29 मार्च 2026 को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 1322 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।
कहां कितने सिलेंडर हुए वितरित
बागेश्वर इंडेन गैस सर्विस द्वारा आरे, बाईपास पुल, जोशीगांव, बानरी तथा मालरोड पेट्रोल पंप ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कुल 468 सिलेंडर वितरित किए गए। गरुड़ इंडेन गैस सर्विस ने छटिया, गागरीगोल, भौरा, पुरड़ा, उणखुली और गढ़खेत क्षेत्रों में 294 सिलेंडर वितरित किए। कपकोट इंडेन गैस सर्विस द्वारा तोली, बघर और सुपी क्षेत्रों में कुल 240 सिलेंडर वितरित किए गए। काण्डा इंडेन गैस सर्विस ने कमेड़ीदेवी और धरमघर क्षेत्रों में 150 सिलेंडर वितरित किए, जबकि शिखर भारत गैस सर्विस, शामा ने भराड़ी, फरसाली और शामा क्षेत्रों में 90 सिलेंडर की आपूर्ति की। वहीं शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ (कौसानी क्षेत्र) द्वारा 80 सिलेंडर वितरित किए गए।
प्रशासन की अपील
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए अनावश्यक भंडारण न करें और किसी भी समस्या की सूचना संबंधित गैस एजेंसी या विभाग को दें। प्रशासन का कहना है कि जनपद में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और इसे समयबद्ध बनाए रखने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur: रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageswar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

  • केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,093)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (973)
  • चमोली (441)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (693)
  • देहरादून (11,048)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,138)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी