लालकुआं में सेंचुरी पेपर मिल का मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर, 832 लोगों ने उठाया लाभ
शुभारंभ मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने किया
लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मल्टी स्पेशलिस्ट निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 832 लोगों ने विभिन्न जांचों के साथ उपचार और दवा का लाभ उठाया।
रविवार को आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि सेंचुरी प्रबंधन आसपास के क्षेत्रों में लगातार जनकल्याणकारी कार्य कर रहा है और भविष्य में भी क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहेगा।
शिविर में हल्द्वानी से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। इस दौरान ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, रक्त जांच, ईसीजी, नसों में सुन्नपन और फेफड़ों से संबंधित जांच समेत कई सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।
सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तक चले इस शिविर में नगर सहित दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शिव शंकर पन्त, डॉ. पवन दत्ता, डॉ. परवेज अहमद, तुषार पटेल, डॉ. भरत पाण्डे, पीएस धोनी, श्रीष पाठक, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती , व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरुला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


