Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • टिहरी गढ़वाल: ‘ईट राइट मिलेट’ मेले का कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया उद्घाटन
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

टिहरी गढ़वाल: ‘ईट राइट मिलेट’ मेले का कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया उद्घाटन

Mohan Chandra Joshi January 21, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • **IYOM-2023@ ईट राइट मिलेट मेले का उद्घाटन आज गंगा रिसोर्ट, शीशम झाड़ी टिहरी गढ़वाल में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार डाॅ. धन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

टिहरी गढ़वाल। इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023@ ईट राइट मिलेट मेले के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बेहत्तर गुणवत्ता एवं हाईजिन को मेंटेन कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही मिलेट पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बीज बचाओ आन्दोलन के प्रणेता विजय जड़धारी को भी स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड के तत्वाधान में आयोजित ईट राईट मेले का उद्देश्य उत्तराखण्ड के मिलेट (मोटा अनाज यथा मंडवा, झंगोरा, बाजरा आदि) आधारित उत्पादों/खाद्य पदार्थों के संबंध में स्टेक होल्डर के सहयोग से एक मंच के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों से तैयार नये-नये स्वादिष्ट व्यंजनों को देश-विदेश में एक पहचान दिलाना है।

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मेले की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के स्थानीय उत्पादों यथा मंडवा, झंगोरा को ब्रांड देने का काम सरकार ने वर्ष 2017 से शुरू किया है। मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2021 में मिलेट की बात कही। विश्व में इसके ब्राडिंग और विस्तार हेतु इस वर्ष इंटरनेशनल ईयर आॅफ मिलेट्स 2023 मनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि अब पूरे भारत वर्ष में सरकारी कार्यक्रमों में प्रदेश का मंडवा जायेगा। मिलेट आधारित उत्पादों की गुणवत्ता एवं इसकी अत्याधिक मांग के कारण हम स्थानीय उत्पादों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मा. प्रधानमंत्री जी की पहल पर संसद के भोज कार्यक्रम में मोटा अनाज से तैयार किये गये स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गये। बताया कि प्रदेश में 3-4 स्थानों में इस तरह के आयोजन करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय

कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को टीबी मुक्त राज्य बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक-एक टीबी मरीजों को गोद लेकर वर्ष 2024 तक टीबी मुक्त राज्य बनाया जायेगा। ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत सवा लाख से ज्यादा लोगों द्वारा रक्तदान किया गया है। इसके अलावा नशामुक्त राज्य अभियान चल रहा है। उनके द्वारा सभी इन अभियान कार्यक्रमों से जुड़कर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की गई। कहा कि वर्ष 2025 तक हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डाॅ. सौरभ गहरवार ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मिलेट्स आधारित उत्पाद बहुत लाभकारी हैं, इसलिए इन स्थानीय उत्पादों की देश-विदेश में बहुत मांग है। होटल व्यवसायी, एनजीओ इन उत्पादों पर फोकस कर रहे हैं। उनके द्वारा नई पीढी को मिलेट आधारित उत्पादों के महत्व के बारे में बताने तथा इन अनाजो के उत्पादन को बढ़ाने की बात कही गयी। कहा कि जिन उत्पादो का कल तक हम अपने घरों में उपयोग करते थे आज वे अपनी गुणवत्ता के कारण देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

इससे पूर्व मंत्री द्वारा विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष पर आधारित रंगोली का निरीक्षण किया गया तथा इन उत्पादों के संबंध में बच्चों के विचार् जाने। तत्पश्चात् मेले में एफएसएसएआई द्वारा अनुमोदित एवं उच्च स्तरीय होटलों द्वारा स्वच्छ रूप से मिलेट आधारित भोजन कांउटर, एसएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण कांउटर, प्रयुक्त खाद्य तेल को बायो-डीजल में बदलने का लाइव प्रदर्शन, हैल्थ कैम्प एवं विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित स्टाॅल का निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ए.एस. चौहान, उपायुक्त जी.एस. कण्डवाल, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, सीएमओ डाॅ. संजय जैन, सीएओ अभिलाषा भट्ट, अभिहित अधिकारी एम.एन. जोशी, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, डीपीआरओ एम.एम.खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, व्यवसायी, जनप्रतिनिधि एवं जनसमूह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Tehri News uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,607)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,300)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की