उत्तराखंड – भूकंप के झटके से फिर डोली धरती , रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
सुबह 8:35 पर महसूस किए गए भूकंप के झटके
Uttarkashi News: उत्तराखंड में एक बाद फिर भूकंप के झटको से धरती डोल उठी। आज सुबह उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला मुख्यालय समेत पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। यह झटके 8 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए।

हालांकि भूकंप से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने भूकंप की जानकारी दी, बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सभी तहसील थाना चौकियों से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष से सूचना ली गई है, जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि व पशु हानि नहीं हुई है ।
बताया की भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड़ रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


