Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- दैणा होया खोली का गणेशाय से रामनगर में ग्लोबल टाइगर डे का भव्य शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

उत्तराखंड- दैणा होया खोली का गणेशाय से रामनगर में ग्लोबल टाइगर डे का भव्य शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 29, 2023
ख़बर शेयर करें -

रामनगर ( नैनीताल) दैणा होया खोली का गणेशाय से सीआरवीआर रामनगर में ग्लोबल टाइगर डे की शुरूआत की गई। संस्कृति विभाग के सौजन्य से उत्तराखंड की अनूठी परम्परा के साथ ही झोड़ा, छपेली कार्यक्रम की रंगारंग सांस्कृतिक झलक की मनोहर प्रस्तुति दी गई।

सीआरवीआर रामनगर में वैश्विक व्याघ्र दिवस आयोजित किया गया। ग्लोबल टाइगर्स दिवस बाघों के संरक्षण के लिए मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बाघों की प्रजातियों की घटती आबादी के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर राज्यवार बाघों के आंकड़े जारी किए व बाघों के संरक्षण व संवर्धन हेतु तीन रिपोर्ट भी जारी की गई। इसके साथ ही भारत के 06 टाइगर रिजर्व को ग्लोबल कैट्स ऐक्ररेडिशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। पूरे भारत मे वन्य जीव संरक्षण की दिशा में असाधारण व सराहनीय कार्य करने वाले वन विभाग के कुल 11 फ्रंटलाइन वर्कर को सम्मानित किया गया जिसमें सिमलीपाल टाइगर रिजर्व के 02 कार्मिकों को मरणोपरांत उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

ग्लोबल टाइगर डे पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली प्रतिभाग करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वनों एवं वन्यजीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति एवं दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाना हमारा संस्कार है। यह उत्तराखंड की संस्कृति है जो हमें धरोहर के रूप में हमें पुरखों से संस्कार में मिली है। हमें इको टूरिज्म में स्थानीय समुदाय की और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए होम स्टे, बर्ड वॉचिंग व अन्य क्रियाकलापों पर अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।

उत्तराखंड में बाघों की संख्या में इजाफा होने पर सीएम ने उत्तराखण्ड की जनता, वन विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय प्रतिभागियों को बधाई दी। कहा कि वर्ष 2018 में 442 बाघों की संख्या थी जो वर्ष 2022 तक बढ़ कर 560 हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय

सीएम ने देश भर के टाइगर रिजर्व से पहुँचे प्रमुख वन्य जीव संरक्षकों से जिम कॉर्बेट संग्राहलय कालाढूंगी में जाने का अनुरोध किया। कहा कि विश्व विख्यात जिम कॉर्बेट ने अपने जीवन का काफी समय कालाढूंगी में व्यतीत किया। कालाढूंगी में उनका पुराना घर है जिसे एक संग्रहालय का रूप दिया गया है।

हम उत्तराखंडवासी पीढ़ियों से पर्यावरण के संरक्षक हैं

श्री धामी ने कहा कि हम अपनी सदियों पुरानी परंपरा का आज भी पालन कर रहे हैं, जो हमें सिखाती है कि हमें जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों के संग समरसता के साथ रहना चाहिये, क्योंकि ये सब भी इस धरती पर हमारे साथ ही रहते हैं। चिपको आंदोलन के नाम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हुए इस महिला सत्याग्रह ने पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण को नए अर्थों में परिभाषित किया। हमने हाल ही में इस आंदोलन के 50 वर्ष पूर्ण किए हैं और मैं आज इस मंच से उन सभी सत्याग्रहियों को नमन करता हूं, जिन्होंने उस समय हमारे पेड़ों को बचाया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हल्द्वानी में जल्द ही वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल का शिलान्यास भी किया जाएगा। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों पर कार्य करके उनके समाधान के प्रयास पर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि वन्यजीव और मानव संघर्ष के प्रकरणों पर विभाग को स्वतः ही सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुमन्य सहायता दी जानी चाहिए जिससे पीड़ित पक्ष को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन

केंद्रीय वन, पर्यावरणीय ,जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री अश्विनि कुमार चौबे ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना मानव जीवन का कर्तव्य है। जब मनुष्य प्रकृति की रक्षा करेगा तो प्रकृति स्वयं ही प्राणियों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि आज बाघ संरक्षण के 05 दशक पूरे किए हैं जो कि उपलब्धियों से परिपूर्ण है। पूरे विश्व के 75 प्रतिशत से अधिक बाघ भारत में पाए जाते है। उन्होंने कहा बाघों के संरक्षण संवर्धन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए वन विभाग को अत्याधुनिक उपकरणों के प्रयोग से लैस किया गया है किंतु आवश्यकता है अधिक सशक्त बनाने की। उन्होंने कहा जिस प्रकार सेना व पुलिस को उनकी वीरता के लिए पदक दिया जाता है उसी प्रकार वन विभाग को भी उनके साहसिक कार्यों के लिए वीरता पदक से राष्ट्रपति द्वारा नवाजा जाए, इस दिशा में कारगर प्रयास जारी है।

उन्होंने बाघों के महत्व के विषय मे बताया कि बाघ को स्थानीय समुदायों की आजीविका एवं सतत् विकास का प्रतीक चिन्ह माना गया है। इसे पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य का संकेतक मानते हुए वैश्विक स्तर पर सतत् विकास, जैव विविधता संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन निवारण के मानक के रूप में देखा गया है।

केंद्रीय मंत्री एवम पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वन्य जीव टाइगर के संरक्षण व संवर्धन के लिये 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई। कहा कि बाघों के संरक्षण व संवर्धन के लिए वित्तीय सहयोग भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में राज्यवार बाघों के आंकड़े जारी किए गए। पूरे भारत वर्ष में 2018 की तुलना में 2022 में 715 बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 2022 के आंकड़ों के आधार पर बाघों की कुल संख्या 3682 है जो कि 2018 में 2967 थी। सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में 785 फिर कर्नाटक में 563 व उत्तराखंड में 560 बाघों की संख्या रही। जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तरखण्ड कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की सँख्या बड़ी है। 2018 की तुलना में 118 बाघ बड़े है राज्य में अब कुल बाघ 560 हो गए है। वहीं कार्बेट टाइगर रिजर्व में पहले 231 बाघ जो बढ़कर 260 हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी व नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री द्वारा एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसकी थीम थी टाइगर, द किंग ऑफ जंगल। 18 राज्यों व 02 केंद्र शासित प्रदेशों से 6892 प्रविष्टि देशभर में की गई थी जिसमें से 20 लोगों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम तीन स्थान पर आने वालों को क्रमशः 5000 4000 व 3000 की धनराशि दी गई। प्रथम स्थान पर दिल्ली के ग्यारहवीं के युवराज द्वितीय स्थान पर दिल्ली के ही बारहवीं कक्षा के अनुराग कुमार व तृतीय स्थान पर भुवनेश्वर की 11वीं की नयनिका जीना रही।

कार्यक्रम में भारत के विभिन्न टाइगर रिजर्व से आये ईडीसी व स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थानीय उत्पादों का स्टाल लगाकर प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भीमताल राम सिंह, नैनीताल सरिता आर्या,यमकेश्वर रेणु बिष्ट, महानिदेशक वन सीपी गोयल, सदस्य सचिव एनटीसीए डॉ ऐस पी यादव, आईजीएफ अमित मलिक, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, समीर सिन्हा, कुमाऊँ मुख्य वन संरक्षक पी के पात्रो, आईजी नीलेश आंनद भरणे, डायरेक्ट कॉर्बेट डॉ धीरज पांडेय, राजाजी डॉ साकेत बड़ोला सहित अन्य वन अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- दैणा होया खोली का गणेशाय से रामनगर में ग्लोबल टाइगर डे का भव्य शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
11 नवंबर के अवकाश को लेकर फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल। Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
नैनीताल और हल्द्वानी में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर

  • 11 नवंबर के अवकाश को लेकर फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल। Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन

  • देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

  • नैनीताल और हल्द्वानी में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (483)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,076)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,593)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,517)
  • नैनीताल (6,663)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,250)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,183)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (540)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित