#UttarakhandWeather

पौड़ी गढ़वाल के मेहर गांव में लगातार बारिश के बीच हुए मकान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सघन सर्चिंग के बाद मलबे से तीनों शव बरामद कर लिए गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।... Read More
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और तेज बारिश से संभावित जलप्रवाह को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल प्रशासन ने 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।... Read More
पौड़ी गढ़वाल के महरगांव में लगातार बारिश के बीच मकान के ऊपर भारी मलबा गिरने से हादसा हुआ। प्रारंभिक सूचना के अनुसार चार लोग मलबे में दबे थे, जिनमें से एक महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की। भारी बारिश के कारण जनपद के कई हिस्सों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की स्थिति बनी हुई है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर रह सकता है। अगले दिनों में नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता जरूरी है।... Read More
17 से 23 अगस्त के बीच उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है। सप्ताह के दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है। 22 और 23 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। सोमवार को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। कई क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन तथा निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बना हुआ है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून अगले 48 घंटे सक्रिय रहने की संभावना है। 16 अगस्त को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 17 अगस्त को देहरादून, पौड़ी और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा को लेकर चेतावनी जारी है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कई अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 16 और 17 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन से प्रदेश में 105 सड़कें बंद हैं और टिहरी बांध व देवप्रयाग में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां तेज हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 18 अगस्त तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 अगस्त को बारिश में कुछ कमी आने के आसार हैं।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए नैनीताल , देहरादून और पिथौरागढ़ में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार प्रदेश में 17 अगस्त तक मानसून की सक्रियता तेज रहने की संभावना है।... Read More