#UttarakhandWeather

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। डीएम ने 24 घंटे अलर्ट रहने, संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात रखने, स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस सेवाओं को तैयार रखने और भू-कटाव व खुदाई वाले निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 1 सितंबर शाम 3:58 बजे से 2 सितंबर सुबह 10 बजे तक अगले 18 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नैनीताल और अल्मोड़ा के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 2 सितंबर को तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट के चलते प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चार जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।... Read More
नैनीताल में लगातार बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं, जबकि बारिश से करीब दो दर्जन ग्रामीण सड़कें प्रभावित हैं। बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात की गई हैं।... Read More
अल्मोड़ा में लगातार बारिश के बीच धार की तूनी में पुरानी दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और दोनों शव बरामद किए। इससे पहले वडयूड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे जिले में बारिश और आपदा से जुड़ी घटनाओं में मृतकों की संख्या पांच हो गई है।... Read More
अल्मोड़ा के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के बीच मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। सड़क पर मलबा आने के कारण SDRF टीम को करीब तीन किलोमीटर पैदल घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा। टीम ने स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर सर्विस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों शव बरामद किए।... Read More
प्रेमनगर क्षेत्र में तेज बरसाती बहाव के बीच क्रेटा कार के बहने का हादसा बेहद गंभीर रहा। SDRF ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर एक घायल युवती को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद किए गए।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हल्द्वानी में 152 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट तथा आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के बीच प्रदेश में 78 सड़कें बंद हैं और देहरादून के धौलास क्षेत्र में नुन नदी के तेज बहाव से तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। ... Read More
मौसम विभाग ने 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि कई अन्य जिलों में भी भारी वर्षा का अलर्ट है। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल होने से भ्रम की स्थिति बनी। नैनीताल और देहरादून प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल 1 सितंबर की छुट्टी का ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।... Read More
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच अगले 24 से 48 घंटे उत्तराखंड के लिए संवेदनशील रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, मलबा आने और नदियों-गदेरों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा। प्रशासन और SDRF ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए त्वरित रेस्क्यू के लिए टीमें अलर्ट रखी हैं। खासतौर पर सड़क मार्गों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित ढलानों पर सतर्कता बेहद जरूरी है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून के तेवर एक बार फिर तल्ख नजर आ रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगले तीन घंटे में देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट है। 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट और पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में येलो अलर्ट है। ऐसे में अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए खासे अहम रहने वाले हैं।... Read More