उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच विभिन्न जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट है। नैनीताल समेत सात जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने सभी 13 जिलों को अलर्ट मोड पर रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, जेसीबी और मशीनरी तैयार रखने तथा आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।... Read More
#UttarakhandWeather
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के रेड अलर्ट के मद्देनजर चंपावत जिले में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने अधिकारियों और क्षेत्रीय कार्मिकों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 26 सितंबर को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। नैनीताल समेत पांच जिलों के लिए 26 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के 25 सितंबर को जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 26 सितंबर को पांच जिलों में रेड अलर्ट और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि 27 सितंबर को चार जिलों में रेड अलर्ट और चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 सितंबर को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 29 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 30 सितंबर से मानसून की विदाई का क्रम शुरू होने का समय है।... Read More
उत्तराखंड में 25 से 28 सितंबर तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 26 और 27 सितंबर को कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट तथा अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 सितंबर को देहरादून और उत्तरकाशी में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 29 और 30 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई का क्रम शुरू होने के संकेत हैं।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 और 15 सितंबर को भी पर्वतीय क्षेत्रों मे बिजली के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 सितंबर के बाद प्रदेश से मानसून की विदाई का क्रम शुरू होने तथा 25 सितंबर तक मानसून की पूरी तरह विदाई होने की संभावना है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शनिवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में चकराता में 60 मिलीमीटर, पोखरी में 34 मिलीमीटर, अगस्त्यमुनि में 29 मिलीमीटर और जौलजीबी में 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के 11 सितंबर की सुबह 9:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार—
11 सितंबर: देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट।
12 सितंबर: देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट।
13 सितंबर: बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट।
14-15 सितंबर: राज्य के पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र दौर का येलो अलर्ट।
... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 15 सितंबर तक उत्तराखंड में मानसून गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। 10 से 13 सितंबर तक अलग-अलग जनपदों में भारी बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 और 15 सितंबर को भी पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।... Read More
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 10 से 12 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 सितंबर के बाद प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है और सितंबर के अंत तक मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है।... Read More



Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ