Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दौर तेज बना हुआ है। आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। लगातार बारिश से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है और कई मार्ग बंद हैं।
Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सड़क पर बहता पानी

उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कें बंद, जनजीवन प्रभावित।

ख़बर शेयर करें -

3 से 5 सितंबर तक कई जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह

Dehradun, 2 September 2026: उत्तराखंड में मानसून का प्रभाव अभी भी तेज बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। बुधवार सुबह भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी देखते हुए आज सात जिलों में स्कूल बंद हैं।
मौसम की सक्रियता के बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 सितंबर को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के अन्य जनपदों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भीमताल में 159 मिमी बारिश, कई जिलों में तेज बारिश
बुधवार सुबह 8:30 बजे तक दर्ज बारिश के आंकड़ों के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, देहरादून और टिहरी में कहीं तेज तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक 159 मिमी बारिश नैनीताल जिले के भीमताल में रिकॉर्ड हुई।
बारिश से 11 लोगों की मौत, दो लापता
प्रदेश में लगातार बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला समेत दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और राहत-बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
दो एनएच समेत 172 सड़कें बंद
भारी बारिश के कारण राज्य में सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है। दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 172 सड़कें बंद हैं। इनमें अल्मोड़ा की 23, बागेश्वर की 11, चमोली की 17, चंपावत की 2, देहरादून की 15, नैनीताल की 40, पौड़ी की 12, पिथौरागढ़ की 12, रुद्रप्रयाग की 11, टिहरी की 15 और उत्तरकाशी की 14 सड़कें शामिल हैं।
सड़कों के बंद होने से कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग बंद मार्गों को खोलने के प्रयास में जुटे हैं।
3 से 6 सितंबर तक भी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में 6 सितंबर तक मानसून की सक्रियता तेज रहने की संभावना है। 3 से 6 सितंबर के बीच भी कई जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
3 सितंबर: देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।
4 सितंबर: नैनीताल, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट है।
5 और 6 सितंबर: देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
7 सितंबर से बारिश के तेज दौर में राहत के संकेत
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 सितंबर से प्रदेश में बारिश के तेज दौर में कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान भी कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 7 और 8 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम की सक्रियता को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी advisories का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #MonsoonAlert #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #UttarakhandRain #UttarakhandWeather #WeatherAlert

Related Stories

हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोर्खाली समाज की महिलाओं के साथ। गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

  • उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

  • सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोर्खाली समाज की महिलाओं के साथ। गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,418)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (728)
  • देहरादून (11,202)
  • नैनीताल (6,516)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,194)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी