#UttarakhandMorningPost

प्रदेश में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए सरकार ने समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर दिया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एजेंसियों को स्पष्ट टाइमलाइन के साथ साप्ताहिक लक्ष्य तय कर काम पूरा करने के निर्देश दिए। हरिद्वार में कुंभ-2027 से पहले पीएनजी से जुड़े जरूरी कार्य पूरे करने के साथ ही भविष्य में बार-बार सड़क खोदने से बचने के लिए नई परियोजनाओं में पाइपलाइन प्रावधान पहले से शामिल करने पर भी जोर दिया गया।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटे प्रदेश के सभी 13 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को छह जिलों में भारी बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना को देखते हुए आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।... Read More
एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर हरिद्वार में आयोजित संत समागम ने चुनावी सुधार के मुद्दे को सामाजिक और राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने का प्रयास किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक साथ चुनाव कराने को समय, संसाधन और प्रशासनिक ऊर्जा की बचत के साथ विकास की निरंतरता से जोड़ा। संत समाज से जनजागरण में भूमिका निभाने की अपील इस आयोजन का प्रमुख संदेश रही।... Read More
रेलवे के निर्णय से लालकुआं से बेंगलुरु के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नियमित रेल सेवा का लाभ मिलेगा। ट्रेन 15302 लालकुआं से शनिवार शाम 5:45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे बेंगलुरु सिटी पहुंचेगी, जबकि 15301 बेंगलुरु से मंगलवार सुबह 7:15 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 23 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। लगातार बारिश के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरोध का खतरा बना हुआ है।... Read More
Champawat News: DM मनीष कुमार ने पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। करीब 45 करोड़ की लागत से बन रहे रोपवे से श्रद्धालुओं को महज 5 मिनट में धाम पहुंचने की सुविधा मिलेगी।... Read More
उत्तराराखंड में नंदा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में नवजात बालिका के लिए जन्म के छह माह के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है, जबकि 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक या न्यूनतम एक वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने वाली पात्र अविवाहित बालिकाएं 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मानसून की गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं। 22 अगस्त को 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना के साथ प्रदेशभर में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बौछारों को लेकर सतर्कता जरूरी है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिवर्स पलायन को केवल रोजगार तक सीमित न रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में स्थायी आजीविका और आर्थिक अवसर विकसित करने पर जोर दिया। सरकार का फोकस विभागीय योजनाओं को गांव स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, स्वरोजगार की प्रक्रियाओं को सरल बनाने और स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग व बाजार व्यवस्था मजबूत करने पर है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में मदद मिल सकती है।... Read More
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के जरिए ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। देहरादून के 13 गांव में प्रस्तावित राज्य स्तरीय विपणन केंद्र से प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। योजना के तहत अब तक 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग और 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूह सदस्यों को उद्यमिता व आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है।... Read More