बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला 200 मीटर महत्वपूर्ण पुल अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। मानसून के कारण कुछ व्यवधान के बावजूद अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य करीब एक सप्ताह में पूरा होने का अनुमान है। सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार से पुल की लोड टेस्टिंग शुरू होगी। अंतिम निर्माण कार्य और आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा परीक्षण पूरे होने के बाद ही पुल को यातायात के लिए खोला जाएगा।... Read More
#UttarakhadNews
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ संख्या 122 का निरीक्षण किया। बूथ पर कुल 740 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 181 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और 151 प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं होना चाहिए।... Read More
देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रशासन ने सुनवाई और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में जारी नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अधिकारियों को शेष मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध निस्तारण करने और अभिलेखों के सत्यापन के साथ पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।... Read More
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। नगर निगम के सभी 100 वार्डों में 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारी नियमित भ्रमण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विनिर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर कार्रवाई की निगरानी करेंगे। अभियान के साथ स्वच्छता और जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया है।... Read More
देहरादून में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों पर प्रशासन का रुख सख्त नजर आया। अधिकारियों को शिकायतों का स्थलीय परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बिन्हार क्षेत्र में भू-सर्वेक्षण व बंदोबस्त की मांग पर एसडीएम विकासनगर को निरीक्षण के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों की सुनवाई केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि उनका धरातल पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।... Read More
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ADM युक्ता मिश्र ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायतों पर विशेष फोकस किया गया, जबकि पीएमजीएसवाई और पेयजल निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई।... Read More
हरिद्वार में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 44 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 26 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, सीएम हेल्पलाइन की 36 दिन से अधिक पुरानी लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। ... Read More
टिहरी गढ़वाल जिले के ब्यासी के समीप मालाकुंठी में हुए हादसे में कार सवार ऋषभ सेमवाल और उनकी बहन रक्षा सेमवाल की मौके पर मौत हो गई। हादसे में सुहानी और ईशानी गौड़ घायल हुईं। एसडीआरएफ ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।... Read More
देहरादून में लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन ने जलभराव और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तेज कर दी है। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT समेत संबंधित विभागों की टीमें फील्ड में सक्रिय हैं और जल निकासी, यातायात तथा जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर रही हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी और किसी भी समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं।... Read More
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय आंदोलन का प्रमुख मुद्दा रही है। पदयात्रा के दौरान जनगीतों और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के जरिए ग्रामीणों ने आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन से जोड़ने का प्रयास किया। 27 सितंबर की प्रस्तावित विशाल रैली को आंदोलन के अगले महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जा रहा है।... Read More



Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग
Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें
Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल