Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला 200 मीटर महत्वपूर्ण पुल अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। मानसून के कारण कुछ व्यवधान के बावजूद अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य करीब एक सप्ताह में पूरा होने का अनुमान है। सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार से पुल की लोड टेस्टिंग शुरू होगी। अंतिम निर्माण कार्य और आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा परीक्षण पूरे होने के बाद ही पुल को यातायात के लिए खोला जाएगा।
Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
डीएम विशाल मिश्रा बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए

डीएम विशाल मिश्रा ने 200 मीटर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।

ख़बर शेयर करें -

बदरीनाथ हाईवे को केदारनाथ हाईवे से जोड़ने वाले पुल का निर्माण अंतिम चरण में, सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही यातायात के लिए खुलेगा

रुद्रप्रयाग, 31 अगस्त 2026: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण 200 मीटर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं मानसून के चलते निर्माण कार्य पर पड़ रहे प्रभाव का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह पुल जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुल के निर्माण से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एवं केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच सीधा संपर्क बेहतर होगा तथा चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या को कम करने में भी इस पुल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम द्वारा पुल के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मानसून के दृष्टिगत लगातार हो रही वर्षा के कारण निर्माण कार्य में कुछ व्यवधान उत्पन्न हुआ है, हालांकि पुल का अधिकांश निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा अब अंतिम चरण के कुछ कार्य ही शेष हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि शेष कार्यों को पूर्ण करने में लगभग एक सप्ताह का समय अनुमानित है। मौसम की स्थिति एवं वर्षा समाप्त होने के बाद अंतिम चरण के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम अनुकूल होते ही शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक संसाधनो की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि पुल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के दृष्टिगत पुल की लोड टेस्टिंग का कार्य मंगलवार से प्रारंभ किया जाएगा, ताकि पुल की भार वहन क्षमता एवं अन्य तकनीकी मानकों का परीक्षण किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पुल का अंतिम निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तथा आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा परीक्षण पूरे नहीं कर लिए जाते, तब तक पुल को आम आवागमन के लिए नहीं खोला जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पुल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आगे भी समय-समय पर पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश रहेगी कि चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण को ध्यान में रखते हुए पुल का कार्य शीघ्र पूर्ण कर इसे सभी आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवागमन के लिए सुचारु किया जा सके। पुल के सुचारु होने से चारधाम यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को भी यातायात एवं जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्रेरणा जगूड़ी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Badrinath #CharDhamYatra #DMVishalMishra #Kedarnath #Rudraprayag #UttarakhadNews

Related Stories

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • शिक्षा

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

  • उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

  • उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,788)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,392)
  • नैनीताल (6,600)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ