Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। नगर निगम के सभी 100 वार्डों में 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारी नियमित भ्रमण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विनिर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर कार्रवाई की निगरानी करेंगे। अभियान के साथ स्वच्छता और जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया है।
Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें -

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में प्लास्टिक प्रतिबंध व स्वच्छता अभियान की नियमित निगरानी, उल्लंघन पर होगी प्रभावी कार्रवाई

देहरादून, 31 अगस्त 2026: उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखंड एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों में प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी अनुपालन एवं नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं।

अपर जिलाधिकरी (वि.रा) केके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक का निर्माण करने वाले उद्योगों एवं फैक्ट्रियों पर भी विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सेक्टर अधिकारी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (विवेचना/प्रवर्तन), राज्य कर, देहरादून को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत सहित संबंधित निकायों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे तथा अनुपालन आख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

नगर निगम देहरादून के सभी वार्डों में नियमित निगरानी के लिए नगर निगम स्तर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। संबंधित अधिकारी सेक्टर अधिकारियों के साथ समन्वय कर अभियान को प्रभावी बनाएंगे। वहीं, विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला, मसूरी एवं सेलाकुई क्षेत्र में संबंधित नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त नोडल अधिकारी होंगे। यहां सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के दौरान की गई साफ-सफाई की स्थिति के पूर्व एवं पश्चात के गूगल फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराई जाएगी।

समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के नगरीय निकायों में प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भी अपेक्षा की गई है कि पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अभियान में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दें। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा जागरूकता अभियान-जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्लास्टिक के उपयोग पर रोक तथा जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी अभियान में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों को सहयोग प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

सेक्टर अधिकारियों को अपने आवंटित वार्डों का नियमित भ्रमण कर सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध की गई कार्रवाई की गूगल फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्वच्छता अभियान के दौरान कूड़ा एकत्रित होने, फैले होने अथवा गंदगी वाले स्थानों की सफाई कराकर प्रतिदिन पूर्व एवं पश्चात के गूगल फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।

प्रशासन ने सभी नोडल, सह-नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों को प्रतिदिन जनजागरूकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #PlasticBan #SingleUsePlastic #SwachhataCampaign #UttarakhadNews

Related Stories

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • शिक्षा

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

  • उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

  • उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,788)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,392)
  • नैनीताल (6,600)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ