#LeopardAttack

चम्पावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सुंई डुंगरी गांव में गुलदार के हमले में 13 वर्षीय किशोर की मौत के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। डीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाने के साथ ट्रैप कैमरों और ड्रोन से निगरानी शुरू की है। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई गई है। वहीं, वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।... Read More
पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार को गुलदार के दो हमलों ने दहशत फैला दी। ओजली गांव में सात वर्षीय आरुषि की जान चली गई, जबकि कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में मां नीलम रावत ने साहस दिखाते हुए आठ वर्षीय बेटी सान्वी को गुलदार के जबड़े से छुड़ा लिया। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।... Read More
पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू विकासखंड के बछेली ग्रामसभा के तरुली क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2026 को घास काटने गई बीना देवी (50 वर्ष) की गुलदार के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग जाम कर गुलदार को पकड़ने और मुआवजे की मांग की। वन विभाग ने कैमरा ट्रैप, ड्रोन और गश्ती दल के माध्यम से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने गुलदार को पकड़ने, आवश्यकता पड़ने पर ट्रैंकुलाइज करने और निर्धारित शर्तों के तहत अंतिम विकल्प के रूप में मारने की अनुमति दी है। आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों तक प्रभावी रहेगा।... Read More
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र के खेतीगांव में शनिवार शाम घर के आंगन के पास खेल रहे 10 वर्षीय बालक को गुलदार उठा ले गया। खोजबीन के दौरान बालक का शव घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने तथा सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की गई है।... Read More
पौड़ी गढ़वाल के बणासी तल्ली गांव में घास काटने गई महिला गुलदार का शिकार बन गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है, जबकि वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।... Read More
घास लेने गई 55 वर्षीय महिला अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद सामने आया ऐसा मंजर जिसने पूरे गांव को दहला दिया। घटना के बाद वन विभाग ने आदमखोर गुलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।... Read More