#KosiRiver

अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने नदी किनारे कचरे के उचित निस्तारण, पुराने कचरे को हटाने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों में तेजी लाने और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों को पहले नोटिस देने और निर्देशों का पालन नहीं करने पर चालान करने को कहा गया।... Read More
नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में कोसी नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय दीपक कुमार का शव एसडीआरएफ की टीम ने 9 अक्टूबर 2026 को सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया। उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने नदी किनारे करीब सात किलोमीटर क्षेत्र में तलाश की। शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।... Read More
नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में ग्राम रोपा के पास कोसी नदी में 16 वर्षीय किशोर बह गया। किशोर अपने तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे फोटो खींचने गया था। पैर फिसलने के बाद वह तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और प्रशासन की निगरानी में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। किशोर की तलाश लगातार जारी है।... Read More
नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में कोसी नदी में नहाते समय 38 वर्षीय नायब सूबेदार पृथ्वी पाल सिंह तेज बहाव में बह गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच उनका शव बरामद हुआ। पृथ्वी पाल सिंह भारतीय सेना की एजुकेशन कोर में पंजाब के भटिंडा में तैनात थे।... Read More
नैनीताल जिले के रामनगर में कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।... Read More