देहरादून पुलिस विभाग में 22 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इनमें 19 उपनिरीक्षक और तीन अपर उपनिरीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।... Read More
#DehradunNews
देहरादून जिला प्रशासन ने शिक्षा से वंचित ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। अब तक 444 छात्राओं का चिन्हीकरण किया गया, जिनमें से 112 का पहले चरण में विद्यालयों में दाखिला कराया जा चुका है। दूसरे चरण में 111 और बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।... Read More
देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति धीरज पंवार ने सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम को फोन कर पत्नी को गोली मारने की सूचना दी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।... Read More
देहरादून की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां प्राथमिक स्तर पर चिन्हित की गई हैं। अक्टूबर में कार्यशाला आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे, जिसके बाद संरक्षण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। चयनित धरोहरों को मास्टर प्लान और टाउन प्लानिंग में शामिल करने की दिशा में भी कार्य होगा।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मियांवाला, देहरादून में एमडीडीए द्वारा ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण किया। पार्क में पुराने तालाब का पुनर्जीवन करते हुए जॉगिंग ट्रैक, योगा डेक, चिल्ड्रन पार्क, एजुकेशनल फ्लावर गार्डन, लैंडस्केपिंग, बैठने की सुविधाएं और पेडल बोटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। तालाब के मध्य आइलैंड भी बनाया गया है। यह परियोजना जल स्रोत के संरक्षण और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विकास को एक साथ जोड़ती है।... Read More
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर बाल कल्याण समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर रुद्र प्रताप की सुरक्षा, पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था की गई। प्रशासन के प्रयास से उसे बाल गृह में शिफ्ट कराने के साथ पूर्व विद्यालय से टीसी जारी कराकर गुरु राम राय स्कूल में दाखिला दिलाया गया।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनने, मोबाइल का सदुपयोग करने, नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखने की सलाह दी।... Read More
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, बालश्रम, बाल विवाह और बाल भिक्षावृत्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण और प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।... Read More
सरकारी परिसंपत्तियों की सीमा निर्धारण के लिए यूके-जीएएमएस पोर्टल पर पॉलीगॉन मैपिंग अनिवार्य, लापरवाही पर अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही देहरादून, 16 सितंबर 2026: सरकारी... Read More
हल्द्वानी, नैनीताल और देहरादून में श्रद्धांजलि सभाएं, नवीन मीडिया सेंटर और कॉन्फ्रेंस हॉल का नामकरण स्व. जोशी के नाम पर करने का प्रस्ताव हल्द्वानी/नैनीताल/देहरादून। जिला... Read More



Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट
Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़
Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Haldwani News: राज्यपाल ने 36 मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक, 14,857 को मिली उपाधि
Uttarakhand Earthquake News: Chamoli में आधे घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, 4.1 रही पहली तीव्रता