मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में आदर्श संस्कृत ग्रामों में सालभर संस्कृत आधारित गतिविधियां संचालित करने, बच्चों को वेद-उपनिषद और पुराणों की जानकारी देने तथा प्रमुख धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। आगामी कुंभ के दृष्टिगत हरिद्वार में संस्कृत के क्षेत्र में ठोस कार्यों की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा गया।... Read More
#DehradunNews
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में प्लंबिंग के काम के भुगतान को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती रमेश कपूर और रजनी कपूर समेत तीन लोगों की पेचकस से हमला कर हत्या कर दी गई। दंपती की चीख सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची तिलया देवी उर्फ शीला भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं और उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी राजकुमार को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पेचकस और एक सोने की चेन बरामद की है। CCTV फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में जनपदों से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय से मामलों का त्वरित निस्तारण करने तथा जिलाधिकारियों को संबंधित विभागाध्यक्षों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।... Read More
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन ने जुलाई से सितंबर 2026 तक 1611 पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ा है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1500 प्रतिमाह की पेंशन राशि हस्तांतरित की जाएगी।... Read More
Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी
Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयुष विभाग के 271 और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारियों सहित 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कार्मिकों से सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।... Read More
विकासनगर क्षेत्र के चार गांवों में दून बासमती की फसल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सीडीओ अभिनव शाह ने किसानों से खेती की समस्याओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। इस वर्ष दून बासमती की खेती का लक्ष्य 75 हेक्टेयर रखा गया है। किसानों की उपज का उचित मूल्य निर्धारित करने और प्रमाणित बीज की निरंतर उपलब्धता के लिए सीड बैंक तैयार करने के निर्देश दिए गए।... Read More
देहरादून में हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर तीन दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव साझा किए। युवाओं ने राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से उत्तराखण्ड की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और विकास कार्यों के अनुभव सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर डिजिटल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाने का आह्वान किया।... Read More
देहरादून के शहीद स्थल कचहरी परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ।... Read More
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ का समवेत गायन किया गया। वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।... Read More
देहरादून में गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को स्मरण किया।... Read More



Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट
Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़
Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Haldwani News: राज्यपाल ने 36 मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक, 14,857 को मिली उपाधि
Uttarakhand Earthquake News: Chamoli में आधे घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, 4.1 रही पहली तीव्रता