मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर और नक्षत्र वाटिका का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी भी दी।... Read More
#DehradunNews
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति-2024, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और स्थानीय कलाकारों व युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड की पहचान लगातार मजबूत हो रही है।... Read More
देहरादून में दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थलों पर व्यवस्था बनाने और अस्थायी लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षित विद्युत संयोजन और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बिना अनुमति पटाखे बेचने, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।... Read More
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर 2026 को पदभार ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिथियों की सुविधा, यातायात प्रबंधन, लाइजन अधिकारियों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखण्ड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं, किसानों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के अनुभव सुने। उन्होंने बताया कि पांच वर्षों में राज्य में स्टार्टअप की संख्या लगभग 700 से बढ़कर 1700 से अधिक हो गई है। पर्यटन, ऊर्जा, कृषि और स्वरोजगार को प्रदेश के विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।... Read More
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला पंचायत और नगर निगम देहरादून की सभी निर्धारित सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि ऋषिकेश, डोईवाला और मसूरी की कुछ सीटों पर मतदान के बाद सदस्य चुने गए। जिलाधिकारी और महापौर ने जनसमस्याओं के समाधान तथा जनपद के संतुलित विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।... Read More
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने 17 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से देहरादून के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कालीदास रोड टर्न, कैनाल रोड, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर और चकराता रोड सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को 18 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने और सुधार कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।... Read More
देहरादून में बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष शिविरों के जरिए पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने तथा सीएसआर फंड से मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रदेश का स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सभी जिलों की कौशल विकास योजनाएं तैयार कर पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक निर्धारित करने और थर्ड पार्टी ऑडिट कराने पर भी जोर दिया गया।... Read More



Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट
Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़
Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Haldwani News: राज्यपाल ने 36 मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक, 14,857 को मिली उपाधि
Uttarakhand Earthquake News: Chamoli में आधे घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, 4.1 रही पहली तीव्रता