Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

देहरादून में दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थलों पर व्यवस्था बनाने और अस्थायी लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षित विद्युत संयोजन और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बिना अनुमति पटाखे बेचने, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश

दीपावली पर पटाखों की सुरक्षित बिक्री के लिए डीएम ने निर्धारित स्थलों और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर।

ख़बर शेयर करें -

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए; बिना अनुमति बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई।

देहरादून, 17 अक्टूबर 2026: दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की बिक्री को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नियमानुसार संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने, निर्धारित स्थलों पर ही बिक्री सुनिश्चित करने, अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप ही की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से अस्थायी लाइसेंस जारी करने तथा लाइसेंसधारकों को निर्धारित शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए गए। बिना अनुमति अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत पटाखों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई

निर्धारित स्थलों पर ही होगी पटाखों की बिक्री
बैठक में देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पटाखों की बिक्री के लिए स्थल निर्धारित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके तहत रेजर ग्राउंड, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज के निकट 26 पार्क रोड स्थित क्षेत्र तथा पुराना बस अड्डा देहरादून को पटाखों की बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है। इन स्थलों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित उप जिलाधिकारियों तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों द्वारा उपयुक्त स्थलों का चयन कर नियमानुसार बिक्री की अनुमति दी जा सकेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त दुकानों में पटाखों की बिक्री की अनुमति केवल उन्हीं व्यापारियों को दी जाएगी, जो निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा संबंधी शर्तों को पूरा करेंगे।

पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य
पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के तहत संबंधित क्षेत्र के नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों एवं अग्निशमन अधिकारी की संस्तुति तथा निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। लाइसेंस जारी करते समय सभी आवश्यक औपचारिकताओं एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, विकास पर जोर

अग्नि सुरक्षा, विद्युत संयोजन और यातायात पर विशेष ध्यान
जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को पटाखों की बिक्री के लिए चिह्नित स्थलों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लाइसेंसधारकों को अपनी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखने होंगे। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि दुकानों के आसपास ज्वलनशील सामग्री, विद्युत संबंधी असुरक्षित व्यवस्था अथवा आग लगने की आशंका उत्पन्न करने वाली कोई स्थिति न हो।

विद्युत विभाग को पटाखा बिक्री स्थलों पर सुरक्षित विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही दुकानों में विद्युत भार के अनुरूप संयोजन, सुरक्षित वायरिंग और विद्युत उपकरणों के उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पटाखों की दुकानों में विद्युत संबंधी शॉर्ट सर्किट की घटनाओं को रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

भीड़भाड़ वाले बाजारों में प्रतिबंधित रहेगा अतिक्रमण
बैठक में बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। पटाखों की बिक्री वाले स्थलों के आसपास सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर टेबल, ठेली अथवा अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दीपावली पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को स्लम एरिया में संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर ऐसे स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम रखने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0रा) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी रविन्द्र ज्वांठा, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्वार्थ अग्रवाल, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित वर्चुअल माध्यम से सभी एसडीएम व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #Diwali2026 #FirecrackerRules #FireSafety #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
अल्मोड़ा के कसार देवी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेना में बच्चों को पढ़ाते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित उत्तराखंड यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के साथ। Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच

  • अल्मोड़ा के कसार देवी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेना में बच्चों को पढ़ाते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा

  • देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

  • उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित उत्तराखंड यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के साथ। Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (643)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,811)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,015)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,404)
  • नैनीताल (6,604)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (661)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन