Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर बाल कल्याण समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर रुद्र प्रताप की सुरक्षा, पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था की गई। प्रशासन के प्रयास से उसे बाल गृह में शिफ्ट कराने के साथ पूर्व विद्यालय से टीसी जारी कराकर गुरु राम राय स्कूल में दाखिला दिलाया गया।
Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में जिला प्रशासन की पहल से रुद्र प्रताप नेगी की शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था

जिला प्रशासन की पहल से रुद्र प्रताप को मिला संरक्षण और शिक्षा का नया अवसर

ख़बर शेयर करें -

फीस के अभाव में दसवीं की परीक्षा से रह गया था वंचित, पुश्तैनी मकान बिकने के बाद दर-दर भटक रहा था बालक; बाल गृह में संरक्षण के साथ गुरु राम राय स्कूल में कराया गया दाखिला

देहरादून, 17 सितंबर, 2026। परिवार की प्रताड़ना और विषम परिस्थितियों के चलते शिक्षा से वंचित हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए जिला प्रशासन सहारा बना है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर बाल कल्याण समिति द्वारा प्रकरण की समुचित जांच कर प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने रुद्र प्रताप की सुरक्षा, पुनर्वास एवं शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की है। प्रशासन के हस्तक्षेप से जहां रुद्र प्रताप को बाल गृह में शिफ्ट कराया गया है, वहीं उसकी शिक्षा को पुनः सुचारू करने के लिए विद्यालय से टीसी जारी करवाकर गुरु राम राय स्कूल में दाखिला भी दिलाया गया है।
प्रकरण के अनुसार रुद्र प्रताप नेगी की माता की मृत्यु के बाद उसके पिता नशे की गिरफ्त में चले गए, जिसके चलते परिवार में बालक के लिए परिस्थितियां लगातार कठिन होती चली गईं। पारिवारिक प्रताड़ना एवं आर्थिक संकट के कारण रुद्र प्रताप की पढ़ाई प्रभावित हुई और वह विद्यालय की फीस जमा न कर पाने के कारण दसवीं की परीक्षा भी नहीं दे पाया। फीस संबंधी स्थिति के चलते पूर्व विद्यालय द्वारा टीसी जारी किए जाने में भी कठिनाई आ रही थी।
बताया गया कि रुद्र प्रताप के पिता एवं उनके भाई द्वारा पुश्तैनी मकान बेच दिए जाने के बाद बालक के समक्ष रहने की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई और वह दर-दर भटकने को मजबूर हो गया। ऐसी परिस्थितियों में रुद्र प्रताप ने जिला प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति को पूरे मामले की समुचित स्टडी एवं जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बालक की सुरक्षा, शिक्षा एवं पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बाल कल्याण समिति द्वारा प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। समिति की रिपोर्ट एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जिलाधिकारी ने रुद्र प्रताप के हित में आवश्यक कदम उठाते हुए उसे बाल गृह में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए, ताकि उसे सुरक्षित वातावरण, संरक्षण एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध हो सके।
इसके साथ ही रुद्र प्रताप की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर से पूर्व विद्यालय से टीसी जारी करवाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। प्रशासन के प्रयासों से रुद्र प्रताप का गुरु राम राय स्कूल में दाखिला कराया गया है। इससे उसकी शिक्षा को पुनः गति मिलने के साथ ही उसके भविष्य को बेहतर दिशा देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुद्र प्रताप की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा उसे किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विषम पारिवारिक परिस्थितियों में रह रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिला प्रशासन की इस पहल से लंबे समय से पारिवारिक एवं आर्थिक संकट से जूझ रहे रुद्र प्रताप को सुरक्षित आश्रय के साथ ही शिक्षा से दोबारा जुड़ने का अवसर मिला है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा और भविष्य प्रभावित न हो।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #DehradunNews #DistrictAdministration #Education #RudraPratapNegi

Related Stories

हल्द्वानी के शहीद पार्क में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीये जलाते कार्यकर्ता और नागरिक हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
IMG-20260917-WA0032 पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मुलाकात करते देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी पूजन करते अधिकारी और कर्मचारी Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और पॉलीगॉन मैपिंग की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के शहीद पार्क में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीये जलाते कार्यकर्ता और नागरिक हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

  • IMG-20260917-WA0032 पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित

  • देहरादून में जिला प्रशासन की पहल से रुद्र प्रताप नेगी की शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन

  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मुलाकात करते देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख

  • देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,523)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,258)
  • नैनीताल (6,541)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (648)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश