Dehradun News: देहरादून पुलिस में 22 अधिकारियों के तबादले
देहरादून पुलिस में 22 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया।
19 उपनिरीक्षक और तीन अपर उपनिरीक्षकों की तैनाती बदली, सभी को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश
देहरादून, 25 सितंबर 2026: देहरादून पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के तहत 19 उपनिरीक्षकों और तीन अपर उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है।
देहरादून पुलिस में 22 अधिकारियों के तबादले
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।
उपनिरीक्षक राजीव धारीवाल का सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी का आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर का सहसपुर से पटेल नगर तबादला किया गया है।
इसके अलावा प्रमोद शाह को पटेल नगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।
उपनिरीक्षक सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर, मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाना, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है।
इसी क्रम में सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर तैनाती दी गई है।
अपर उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी
अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेल नगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटाउन भेजा गया है।
एक पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का थाना विकासनगर से थाना कैंट किया गया पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है। आदेश में शामिल सभी अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


