#Dehradun

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी ने धार्मिक आयोजन को विशेष महत्व दिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं।... Read More
उत्तराखंड शासन के 25 अगस्त 2026 के आदेश में छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। फेरबदल के तहत गृह, राजस्व, आवास, नागरिक उड्डयन, कृषि एवं उद्यान और समाज कल्याण जैसे विभागों में जिम्मेदारियों का पुनर्संयोजन हुआ है। विजय कुमार जोगदंडे को गृह विभाग, डॉ. आनंद श्रीवास्तव को नागरिक उड्डयन एवं कृषि-उद्यान और सुनील सिंह को आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिमा रैकली को राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है। 26 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 27 से 29 अगस्त के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। लगातार बारिश के बीच सड़क अवरोध और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता जरूरी है।... Read More
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब तक सामने आए 40 मामलों में 27 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि पांच मौतें रिपोर्ट हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में को-मॉर्बिडिटी से ग्रसित मरीज शामिल थे। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि वर्तमान स्थिति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना काल में अपनाई गई सावधानियां स्वाइन फ्लू से बचाव में भी कारगर हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, आवश्यक सावधानियां बरतने और किसी तरह की अफवाह या पैनिक की स्थिति पैदा न करने की अपील की है।... Read More
उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में सरकार ने नई रणनीति तैयार करने पर जोर दिया है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों को प्रत्येक जिले के एक विशिष्ट पर्व या मेले को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल’ के रूप में विकसित करने और उसका वार्षिक इवेंट कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। मेलों एवं उत्सवों को इंस्टीट्यूशनलाइज्ड कर उनकी स्थायी पहचान और ब्रांड वैल्यू विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मार्केटिंग मजबूत करने तथा निर्यात संवर्धन के लिए स्थायी समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। इससे उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की संभावनाएं मजबूत होंगी।... Read More
रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मातृशक्ति के बीच पहुंचना सरकार के महिला सम्मान और सशक्तिकरण के एजेंडे को रेखांकित करता है। समारोह में मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भूमिका को प्रदेश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया। साथ ही, रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की घोषणा को पर्व के अवसर पर महिलाओं के लिए सरकार की अहम सौगात के रूप में देखा जा रहा है।... Read More
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक जल निकासी मार्ग, वर्षा जल के प्रवाह और मौजूदा ड्रेनेज व्यवस्था का तकनीकी अध्ययन किया जाएगा। सर्वे के आधार पर तैयार प्रस्ताव का परीक्षण कर प्रभावी ड्रेनेज प्लान शासन को भेजा जाएगा।... Read More
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं के लिए राखी निर्माण पारंपरिक हुनर को स्वरोजगार में बदलने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। मालदेवता की लीला रावत और अलका रावत की सास-बहू की जोड़ी ने पिछले वर्ष 1,200 राखियों से करीब ₹25 हजार का मुनाफा कमाया। इस वर्ष 2 हजार से अधिक राखियां तैयार करने का लक्ष्य है। ऑनलाइन ऑर्डर और प्रमुख मॉलों व सचिवालय में प्रस्तावित स्टॉल से महिला समूहों को स्थानीय बाजार के साथ नए ग्राहक वर्ग तक पहुंच मिलने की उम्मीद है।... Read More
भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक दोनों देशों के बीच नियमित संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। देहरादून में हो रही दो दिवसीय बैठक में सीमा की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर दोनों पक्ष विचार-विमर्श कर रहे हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु और नेपाली दल की अगुवाई गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।... Read More
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून में एहतियाती कदम उठाया गया है। 20 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र दौर की आशंका को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।... Read More