Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में सरकार ने नई रणनीति तैयार करने पर जोर दिया है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों को प्रत्येक जिले के एक विशिष्ट पर्व या मेले को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल’ के रूप में विकसित करने और उसका वार्षिक इवेंट कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। मेलों एवं उत्सवों को इंस्टीट्यूशनलाइज्ड कर उनकी स्थायी पहचान और ब्रांड वैल्यू विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मार्केटिंग मजबूत करने तथा निर्यात संवर्धन के लिए स्थायी समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। इससे उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की संभावनाएं मजबूत होंगी।
Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और निर्यात संवर्धन पर बैठक करते हुए

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक में स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक मेलों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर दिया।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव ने मेलों-उत्सवों को इंस्टीट्यूशनलाइज्ड करने और स्थानीय उत्पादों के निर्यात के लिए स्थायी समिति गठित करने के दिए निर्देश

देहरादून, 25 अगस्त 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी जनपदों को अपने स्थानीय उत्पादों, संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट मेलों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक जनपद अपने किसी एक विशिष्ट पर्व अथवा मेले को वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल के रूप में विकसित करे। इसके लिए प्रत्येक जिले का वार्षिक इवेंट कैलेंडर तैयार किया जाए। उन्होंने स्थानीय स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी सुनिश्चित की जाने पर जोर दिया। कहा कि ऐसे आयोजनों में उत्तराखण्ड के प्रवासी एवं नॉन-रेजिडेंट उत्तराखंडियों को भी जोड़ा जाए, ताकि राज्य के स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेलों एवं उत्सवों को इंस्टीट्यूशनलाइज्ड किया जाना जरूरी है, ताकि आने वाले वर्षों में उनकी स्थायी पहचान और ब्रांड वैल्यू विकसित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू

मुख्य सचिव ने चमोली के रम्माण फेस्टिवल को बड़े स्तर पर आयोजित करने एवं उत्तरकाशी के बटर फेस्टिवल जैसे यूनिक आयोजनों को भी व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने पौड़ी और चमोली में आयोजित होने वाले शरदोत्सव, हरिद्वार महोत्सव, नैनीताल विंटर कार्निवल और मसूरी विंटर कार्निवल को भी और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने चम्पावत में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल एंगलिंग मीट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा उत्तरायणी मेले में एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जनपदवार निर्यात की संभावनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने प्रत्येक जनपद के लिए बेसलाइन डेटा तैयार करने और उसके आधार पर निर्यात संवर्धन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्यात संवर्धन के लिए प्रमुख सचिव नियोजन की अध्यक्षता में एक स्थायी समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस समिति में सचिव उद्योग, सचिव वन, सचिव आयुुष सहित अन्य हितधारकों को शामिल किया जाए।

मुख्य सचिव ने स्थानीय उत्पादों की पहचान कर उनकी प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीआई टैग प्राप्त उत्पादों की संभावनाओं का अधिकतम उपयोग करने तथा प्रत्येक जनपद के उत्पादों की यूएसपी विकसित किए जाने की दिशा में कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: UCC से सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार के 5 साल में हुए बड़े कानूनी बदलाव

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से कहा कि विभिन्न जनपदों के सफल प्रयोगों और अनुभवों को आपस में साझा किया जाए, ताकि एक जनपद की अच्छी पहल को दूसरे जनपद में भी लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक आयोजनों को केवल स्थानीय बाजार तक सीमित न रखते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जाएं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगौली, श्रीधर बाबू अद्दांकी, युगल किशोर पंत, डॉ. अहमद इकबाल एवं राजेंद्र कुमार सहित अपर सचिव श्री अभिषेक रोहिला एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #ExportPromotion #OneDistrictOneFestival #UttarakhandCulture #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार के पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संविधान दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका का विमोचन करते हुए। Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
देहरादून के कालसी में बोलेरो खाई में गिरने के बाद SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
हल्द्वानी में सोने के जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
haldwani-cdo-saras-mela-family-shopping.jpg Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार के पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संविधान दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका का विमोचन करते हुए। Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें

  • देहरादून के कालसी में बोलेरो खाई में गिरने के बाद SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

  • हल्द्वानी में सोने के जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,261)
  • उधमसिंह नगर (1,375)
  • क्राइम (3,626)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (791)
  • देहरादून (11,588)
  • नैनीताल (6,726)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार