Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक जल निकासी मार्ग, वर्षा जल के प्रवाह और मौजूदा ड्रेनेज व्यवस्था का तकनीकी अध्ययन किया जाएगा। सर्वे के आधार पर तैयार प्रस्ताव का परीक्षण कर प्रभावी ड्रेनेज प्लान शासन को भेजा जाएगा।
Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
देहरादून में आईटी पार्क जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव के स्थायी समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव के कारणों का होगा गहन तकनीकी अध्ययन; ड्रेनेज प्लान तैयार कर शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

देहरादून 22 अगस्त, 2026: सहस्रधारा मोटर मार्ग स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण कर सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सिडकुल, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा अनुसंधान एवं नियोजन खंड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या देहरादून शहर के लिए लगातार गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसका स्थायी समाधान केवल तात्कालिक जल निकासी से नहीं, बल्कि शहर में वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित ड्रेनेज व्यवस्था विकसित कर ही संभव है। उन्होंने सिंचाई विभाग के माध्यम से चिन्हित कंसल्टेंसी के विशेषज्ञों को आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव के कारणों का गहन तकनीकी सर्वेक्षण कराते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जल निकासी के प्राकृतिक मार्ग, वर्षा जल के प्रवाह तथा वर्तमान ड्रेनेज व्यवस्था का समग्र अध्ययन किया जाए, ताकि भविष्य में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने सितंबर माह में आईटी पार्क क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बारिश-आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, ताजा मौसम पूर्वानुमान

जिलाधिकारी ने कहा कि कंसल्टेंसी द्वारा सर्वेक्षण के आधार पर दिए जाने वाले सुझावों और प्रस्तावित समाधानों का तकनीकी स्तर पर गहन परीक्षण किया जाए। इसके बाद प्रभावी ड्रेनेज प्लान तैयार कर शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 24 नवंबर से होगा आयोजन

उन्होंने कहा कि जलभराव का स्थायी समाधान होने से आईटी पार्क क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों, कर्मचारियों और आमजन को बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, एजीएम सिडकुल विनय शंकर, अधिशासी अभियंता सिंचाई ईआर पुरुषोत्तम, सहायक अभियंता पीएस रावत, नेहा सिंह सहित दिल्ली से एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DrainagePlan #ITPark #UttarakhadNews #Waterlogging

Related Stories

उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मसूरी शरदोत्सव-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कैंचीधाम की यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्ण साक्षरता कार्यक्रम में नव-साक्षरों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

  • देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • मसूरी शरदोत्सव-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

  • आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कैंचीधाम की यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,683)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,534)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,340)
  • नैनीताल (6,579)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,218)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,163)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश