Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • “अपनी जड़ों से जुड़े रहें” – बंशीधर तिवारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

“अपनी जड़ों से जुड़े रहें” – बंशीधर तिवारी

Mohan Chandra Joshi May 12, 2025
ख़बर शेयर करें -

“पहाड़ कैसे हों आबाद?” विषय पर विचार मंथन

उत्तरजन टुडे सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन

देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी जन्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहते हुए उसके विकास में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने कहा कि भले ही सकारात्मक पलायन हो रहा हो, फिर भी व्यक्ति को अपनी मिट्टी से जुड़े रहना चाहिए।

बंशीधर तिवारी उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब द्वारा आयोजित “पहाड़ कैसे हों आबाद?” विषयक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पलायन को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीमांत गांवों को पुनः बसाने के प्रयास हो रहे हैं। विगत तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार का उद्देश्य पलायन रोकने के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। महिला सशक्तीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। सरकार सामाजिक सहभागिता को भी इस दिशा में महत्वपूर्ण मानती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में सरकार संकल्पित है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

“मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई” – ताजबर सिंह जग्गी

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त तथा ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि राज्य सरकार मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। पूरे प्रदेश में मिलावटी उत्पादों की जांच हेतु छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है।

“पलायन रोकने में सामूहिक सहभागिता आवश्यक” – शैलेंद्र सिंह नेगी

ऋषिकेश के नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पलायन रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग शहरों में बस गए हैं, वे अपने मूल गांवों की ओर भी ध्यान दें। उन्होंने भूमि बंदोबस्त एवं भूमि क्रय-विक्रय को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर मॉडल को उत्तराखंड में अपनाने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

“भारत सामरिक रूप से आत्मनिर्भर” – जनरल नेगी

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी ने कहा कि भारत ने हालिया आतंकी घटनाओं के बाद कड़े कदम उठाए हैं और यह दर्शाया है कि देश सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर है। उन्होंने सिंधु घाटी की नदियों के जल के सदुपयोग के लिए नई रणनीति की आवश्यकता पर बल दिया।

“प्रकाशन की चुनौतियों को समझें” – योगेश भट्ट

राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने एक सशक्त और प्रतिनिधि पत्रिका की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रकाशन की चुनौतियों और जमीनी कठिनाइयों को विस्तार से बताया। उन्होंने आरटीआई को जनहित का सशक्त माध्यम बताते हुए इसके प्रभावशाली उपयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उत्तरजन टुडे के संपादक पी.सी. थपलियाल ने पत्रिका के नौ वर्षों की यात्रा को साझा करते हुए कहा कि पत्रिका सीमांत गांवों को बसाने की दिशा में सरकार के प्रयासों में भागीदार बनेगी। अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी ने पत्रिका की सराहना की और इसे जनता और सरकार के बीच सेतु बताया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार वर्षा सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

उत्तरजन टुडे सम्मान से सम्मानित विभूतियाँ

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: कर्नल (सेनि) राकेश कुकरेती एवं हवलदार बंशीधर इस्टवाल (1971 युद्ध नायक)

शिक्षा क्षेत्र: नमिता ममगाई (प्रिंसिपल, ओएनजीसी महिला पॉलिटेक्निक), नीरिजा जुयाल डंडरियाल (प्रिंसिपल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल)

खेल: संतोष राय (महिला मास्टर्स), निर्मला नेगी (बैडमिंटन)

चिकित्सा: डॉ. उदय बलूनी, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. रचित गर्ग, डॉ. मारिषा पंवार

पत्रकारिता: सुरेंद्र डसीला

उद्यमिता: सुशील कुमार (गैस इंजीनियरिंग)

संसाधन विकास: संजय भार्गव (रीजनल चीफ, हुडको)

जनसंपर्क: सुनील राणा

गढ़भोज प्रोत्साहन: द्वारिका प्रसाद सेमवाल

डिजिटल क्षेत्र: आकाश शर्मा

उपस्थित गणमान्य अतिथि

ब्रिगेडियर बिनोद पसबोला, कर्नल (सेनि) राकेश कुकरेती, कर्नल (सेनि) यदुवीर सिंह रावत, ले. कर्नल उमेश रावत, विपिन बलूनी (एमडी, बलूनी ग्रुप), निशांत थपलियाल (चेयरमैन, आईटीएम), ललित जोशी (चेयरमैन, सीएमआई), राकेश बिजल्वाण (संपादक, विचार एक नई सोच), हर्षमणि व्यास, संजीव सुद्रियाल (डीडी न्यूज), अनिल भारती (दूरदर्शन), संजीव भार्गव (हुडको), डॉ. नूतन गैरोला, डॉ. उमा भट्ट, राजेश रावत, अरुण शर्मा, गणेश काला, दयाशंकर पांडे, प्रदीप रावत, अजय नैथानी, सुरेश भट्ट, प्रशांत, इरा कुकरेती, कौशल्या थपलियाल, शोभा जोशी, भानमती, संगीता, सुषमा मंजेड़ा, सुमिता नेगी, बबीता जोशी, प्रमिला रावत, मोहित डिमरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

चारधाम यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Char Dham Yatra: CM धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra: CM धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चारधाम यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Char Dham Yatra: CM धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Uttarakhand Char Dham Yatra: CM धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश

  • हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

  • हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,507)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,248)
  • नैनीताल (6,537)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Char Dham Yatra: CM धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश Uttarakhand Char Dham Yatra: CM धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी