Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital: डीएम वंदना की अध्यक्षता में 7 घंटे चली जनसुनवाई में अनेक समस्याओं का मौके पर समाधान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: डीएम वंदना की अध्यक्षता में 7 घंटे चली जनसुनवाई में अनेक समस्याओं का मौके पर समाधान

Mohan Chandra Joshi May 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

पूर्वाहन 11 बजे से सांय 6 बजे तक चली जनसुनवाई में कुल 115 आवेदन विभिन्न समस्याओं से सबंधित प्राप्त हुए। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान

नैनीताल। शुक्रवार को रामनगर के राजकीय इंटर कॉलेज जस्सागाजा में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई।

जनसुनवाई में अधिकांश
समस्याऐं पेयजल से सम्बंधित प्राप्त हुई, जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत छूटे घरों को जल सयोजन देने, अधूरी पेयजल लाइन को पूर्ण कर पेयजल उपलब्ध कराने सम्बंधित शिकायतें आई, इन समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने जल सस्थान व पेयजल निगम विभाग के अधिकारियों को इन गांवों में जाकर निरीक्षण कर समस्या का समाधान 10 दिन के अंतर्गत करने के निर्देश दिए।

शिविर में जस्सागांव के ग्रामीणों द्वारा गांव की आबादी से संचालित हो रहे भारी खनन वाहनों से हो रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जिला अधिकारी को अवगत कराया। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया की क्षेत्र में भारी भारवाहक वाहन ओवरलोडिंग के साथ बिना किसी नियमों का पालन कर लगातार गाँव के बीच आबादी से होते होते हुए गुजरते हैं जिससे लगातार दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है। इस समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी के सम्मुख अपनी मांग रखी।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को निर्देश दिए की वह अगले तीन दिन तक क्षेत्र में ही भ्रमण करेंगे और अवैध व अनियंत्रित रूप से चल रहे खनन वाहनों पर कार्यवाही के साथ ही जिन वाहनों का संचालन नियम अनुसार नहीं हो रहा है उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में बैरियर लगाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त समस्या के स्थाई समाधान हेतु खनन सामग्री परिवहन के लिए अलग से वैकल्पिक मार्ग को भी खोजा जाए इस हेतु वन विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, खनन विभाग व परिवहन विभाग मिलकर एक सप्ताह के भीतर सर्वे करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही उन्होंने गांव के आबादी वाले क्षेत्र से ओवरलोडेड भारी वाहनों के संचालन को भी रोके जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

इस दौरान शिविर में क्षेत्र में शिक्षा विभाग से सम्बंधित विभिन्न शिकायत प्राप्त हुई, जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिए। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से विकास खण्ड रामनगर के विभिन्न विद्यालयों में मासिक भ्रमण की भी सूचना ली, जिस पर उनके द्वारा सही जानकारी न दिए जाने व स्कूलों का भ्रमण समय पर न किए जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया जिसमें एक समस्या विधवा महिला को पेंशन का लाभ न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाज कल्याण विभाग को महिला का आवेदन भर कर पेंशन स्वीकृत कराने की कार्यवाही के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जस्सागांव में ओवरहेड टैंक से हो रहे पानी रिसाव के कारण किसान की भूमि को हो रही क्षति के समाधान हेतु मौके से ही जिलाधिकारी ने पेयजल विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा त्वरित समस्या के समाधान हेतु कार्यवाही कर समस्या का समाधान कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

इस दौरान नगर पालिका रामनगर में विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत व फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने ई ओ नगर पालिका रामनगर को निर्देश दिए की जो भी गलत प्रमाण पत्र बनाए गए हैं उनकी पूरी जाँच हो, तथा ऐसे प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यह जनता की सुरक्षा का मामला है इसे गंभीरता पूर्वक लिया जाए किसी भी गलत व्यक्ति को किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र जारी न हो यह सुनिश्चित किया जाय।जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उनका एक निर्धारित समय पर अधिकारी समाधान करें।

इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवो से आए लोगों द्वारा पेयजल विद्युत सिंचाई स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित समस्याएं जिलाधिकारी के समझ रखी गई।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नलकूप से क्षेत्र में खराब नलकूप की मरम्मत एवं सिंचाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए।जिला अधिकारी ने कहा कि जनता की समस्या को अधिकारी गंभीरता पूर्वक लेते हुए उनका समाधान समय पर करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान नगर पालिका रामनगर क्षेत्र अंतर्गत सड़क में यातायात अवरोध बन रहे टेलीफोन खम्बो को हटाए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने दूर संचार विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर ऐसे टेलीफोन खम्बो को हटाने के निर्देश दिए जो सड़क सेफ्टी में बाधक बने हैं।
जिला अधिकारी ने कहा कि 10 दिन के भीतर अगर दूरसंचार विभाग इन खबो को नहीं हटाता है तो पालिका द्वारा स्वयं हटाते हुए उसको हटाने में व्यय धनराशि विभाग से वसूल की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

शिविर में कुल 115 आवेदन विभिन्न शिकायतों से सम्बंधित प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जनता को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 64 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निशुल्क दवा दी गई, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 25 व्यक्तियों का स्वास्थ्य उपचार किया गया। शिविर में यू सी सी से संबंधित 7 आवेदन विवाह के पंजीकृत किए गए । खाद्य विभाग द्वारा 16 राशन कार्डों का सत्यापन का कार्य किया गया। कृषि विभाग द्वारा 60 व्यक्तियों को कृषि उपकरण आदि उपलब्ध कराए गए, पशुपालन विभाग द्वारा 8 पशुओं के उपचार हेतु दवा आदि वितरित की गई। राजस्व विभाग द्वारा 5 नए आधार कार्ड, 25 आधार कार्ड अपडेट किए गए एक चरित्र प्रमाण पत्र 6 स्थाई निवास प्रमाण पत्र एक जाति प्रमाण पत्र तथा एक परिवार रजिस्टर की नकल हेतु आवेदन प्राप्त किया।

शिविर में विधायक रामनगर दिवान सिंह बिष्ट, कालाढूंगी बंशीधर भगत, प्रशासक ग्राम जस्सागांजा निधि महरा, चिलकिया हेमा बिष्ट, पीरू मदारा ज्वाला प्रसाद, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, उपजिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार सहित क्षेत्रीय जनता विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन