प्रयागराज महाकुंभ 2025 में SDRF उत्तराखंड पुलिस का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन
सेक्टर 9 में टेंट में लगी आग को बुझाया
महिला श्रद्धालु को मौके पर प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की
देहरादून। प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 9 स्थित एक रसोईघर के टेंट में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर अधिक मात्रा में धुआं उठता देख वहां तैनात एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हुई और फायर सर्विस के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम की तत्परता के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

इसी दौरान, स्नान घाट पर गंगा स्नान करते समय राजस्थान निवासी 28 वर्षीय महिला श्रद्धालु नीतू हाइपोथर्मिया के कारण अचेत हो गईं। महिला की स्थिति को देखते हुए SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने बिना समय गंवाए महिला को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला और मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया। त्वरित चिकित्सा सहायता के कारण महिला की स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ। इसके उपरांत महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

SDRF उत्तराखंड पुलिस हर चुनौती के लिए सदैव तत्पर है और जनता की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करती है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


