हरिद्वार- कांगड़ा पुल व नाँव घाट के पास डूब रहे 03 कांवड़ियों की SDRF ने बचाई जान , video
Haridwar News: कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा नदी के विभिन्न घाटों में एसडीआरएफ के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।
कांगड़ा पुल व नाँव घाट के पास डूब रहे 03 कांवड़ियों को एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू पर बचाया।
बृहस्पतिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान कांगड़ा पुल व नाँव घाट के पास अलग-अलग घटनाओं में 03 कांवड़िये गंगा नदी में नहाते समय अचानक अनियंत्रित होकर तेज बहाव में बहकर डूबने लगे ।
घाटों पर पूर्व से ही मौजूद SDRF टीम के जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल नदी में छलांग लगाकर डूबते हुऐ कांवड़ियों तक पहुँच बनाकर राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गयी।
रेस्क्यू किए गए कांवड़ियों की पहचान राजेंद्र उम्र – 50 वर्ष पुत्र रतिराम
निवासी रेवाड़ी हरियाणा ,विकास पुत्र राजेश, हिसार, हरियाणा ,सुमित पुत्र वेदपाल उम्र 21 वर्ष निवासी चरखी दादरी हरियाणा के रूप में हुई ।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


