Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag: चिनग्वाड़ गांव में आयोजित हुआ जनता मिलन कार्यक्रम, अधिकांश समस्याओं का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: चिनग्वाड़ गांव में आयोजित हुआ जनता मिलन कार्यक्रम, अधिकांश समस्याओं का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi March 11, 2025
ख़बर शेयर करें -

ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क, क्षतिग्रस्त मार्ग, जंगली जानवरों से खेतों में नुकसान आदि समस्याओं से कराया अवगत

गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में पहुंच रहा नल से जल, नियमित रूप से मिल रहा है राशन

रुद्रप्रयाग। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने आज विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत चिनग्वाड़ में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा सड़क, मोबाइल नेटवर्क, जंगली जानवरों के आतंक आदि समस्याओं से अवगत कराया गया। जिला सूचना अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनका संबंधित विभागों से निस्तारण कराया जाएगा।


पंचायत भवन चिनग्वाड़ में आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र में कनेक्टिविटी की समस्या बनी रहती है। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि पांच ग्राम सभाओं में एक ही आशा कार्यकत्री कार्यरत है। ग्रामीणों का कहना था कि निर्धारित मानक के अनुसार गांव में एक कार्यकत्री की तैनाती की जानी आवश्यक है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता देवी ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं है तथा वर्तमान में अस्थाई रूप से बारातघर में संचालित हो रहा है जिससे किसी भी कार्यक्रम के दौरान वहां से सामान हटाना पड़ता है। उन्होंने सुझाव दिया कि गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के पास उपलब्ध जगह पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा सकता है।
ग्रामीण राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में अकसर कम वोल्टेज विद्युत आपूर्ति होती है जिसके लिए हाई वोल्टेज ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही निवर्तमान ग्राम प्रधान रतन सिंह ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में नल से जल पहुंच रहा है तथा पानी की निर्बाध रूप से आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्हें नियमित तौर पर सरकारी राशन दुकान से राशन मिल रहा है और इस संबंध में किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है।
ग्रामीणों द्वारा गांव के लिए पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित मोटर मार्ग में सड़क किनारे पुस्ते, क्षतिग्रस्त नहर, सड़क निर्माण के बाद मुआवजा न मिलने आदि समस्याओं से भी अवगत कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने बंदर, सुअर आदि जंगली जानवरों से उनकी फसल को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने के लिए तार से घेरबाड़ करने की भी मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित शंकर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है लेकिन आसपास सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश की IMD चेतावनी


इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करना है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आज आयोजित बैठक के दौरान उनके द्वारा जो भी समस्याएं अथवा सुझाव दिए गए हैं उनके बारे में अविलंब संबंधित विभागों को सूचित किया जाएगा। उप वन क्षेत्राधिकारी एल बी आर्य ने ग्रामीणों से वन क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं को रोकने एवं घटना की स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रतन सिंह, उप वन क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग रेंज एल बी आर्य, ग्राम विकास अधिकारी सुशील मैठाणी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विवेक सकलानी, उद्यान पर्यवेक्षक नवीन जोशी, डाॅ. भवानी शंकर आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के उपायों की जानकारी देते हुए Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद हथियार व कारतूस Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर ग्रामीणों की पदयात्रा बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
टनकपुर में सिडकुल स्थापना के लिए प्रस्तावित 30 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करती संयुक्त टीम Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
Nainital DM district badar action against six criminals Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
देहरादून के मालदेवता में सास-बहू लीला रावत और अलका रावत हैंडमेड राखियां तैयार करते हुए Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के उपायों की जानकारी देते हुए Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच

  • गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद हथियार व कारतूस Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार

  • बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर ग्रामीणों की पदयात्रा बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब

  • टनकपुर में सिडकुल स्थापना के लिए प्रस्तावित 30 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करती संयुक्त टीम Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण

  • Nainital DM district badar action against six criminals Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,208)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,482)
  • खेल (361)
  • चंपावत (977)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (709)
  • देहरादून (11,100)
  • नैनीताल (6,475)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (977)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,154)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,153)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,370)
  • हरिद्वार (919)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर