Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के खातों में भेजे 33.22 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के खातों में भेजे 33.22 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi December 17, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि का ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया वितरण

स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने इस दौरान लाभार्थियों से भी किया संवाद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि का मुख्यमंत्री आवास से ऑनलाइन माध्यम से वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राज्य की उन प्रमुख योजनाओं में से एक है, जिसने वास्तविक रूप से पलायन को रोकने, रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दौरान लौटे प्रवासी, युवा उद्यमी, कारीगर, हस्तशिल्पी एवं शिक्षित बेरोजगार इस योजना के प्रमुख लाभार्थी हैं। योजना के अंतर्गत राज्य के मूल और स्थायी निवासियों को विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत, सहकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विनिर्माण इकाइयों के लिए ₹25 लाख तक और सेवा एवं व्यापार इकाइयों के लिए ₹10 लाख तक की परियोजना लागत अनुमन्य है। योजना के अंतर्गत परियोजना लागत का 15 से 25 प्रतिशत तक मार्जिन मनी उपादान (सब्सिडी) के रूप में प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत लगभग 32 हजार लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, इस योजना से अब तक 35 हजार से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के तहत अब तक ₹1,389 करोड़ से अधिक का ऋण वितरण किया गया है, जिससे लगभग 64,966 नए रोजगार सृजित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रमाण है कि योजना केवल कागज़ों में नहीं, बल्कि धरातल पर सशक्त रूप से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद

मुख्यमंत्री ने इसे छोटे व्यापारियों और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रदेश के लिए एक “गेम चेंजर योजना” बताया। उन्होंने कहा कि योजना की सफलता को देखते हुए वर्ष 2025 से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 (MSY 2.0) प्रारंभ की गई है, जिसमें MSY और नैनो योजना का एकीकरण किया गया है। नई व्यवस्था में सब्सिडी की सीमा 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत तक कर दी गई है। साथ ही भौगोलिक, सामाजिक और उत्पाद बूस्टर की अवधारणा के अंतर्गत अतिरिक्त 5 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया गया है, जिससे योजना आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी सशक्त बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थियों को सब्सिडी ऑनलाइन माध्यम से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। यह सरकार की पारदर्शिता, टेक्नोलॉजी-आधारित और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यप्रणाली का प्रमाण है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर जिले में स्थानीय उद्यम, हर गांव में रोजगार और हर युवा के हाथ में काम हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभार्थियों से संवाद भी किया। लोहाघाट, चंपावत के कमल सिंह पार्थोली ने कहा कि उन्होंने स्मार्ट लाइब्रेरी के लिए इस योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन लिया। अभी यहां 130 बच्चे पढ़ रहे हैं, वे अब ई-लाइब्रेरी भी बनाएंगे। उधम सिंह नगर के प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने गाड़ी सर्विस के कार्य के लिए 10 लाख रुपये का लोन लिया; वे पहले साइकिल रिपेयरिंग का कार्य करते थे। उत्तरकाशी के जसपाल ने बताया कि उन्होंने फिटनेस क्लब की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये का लोन लिया, अब वे इसका और विस्तार कर रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल के अयान मंसूरी ने बताया कि उन्होंने रजाई और गद्दा निर्माण के कार्य के लिए 10 लाख रुपये का लोन लिया, उनके साथ इस रोजगार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई लोग जुड़े हैं। इस साल उनका कारोबार तीन करोड़ रुपये होने का अनुमान है। बागेश्वर की चंपा देवी ने कहा कि उन्होंने मोबाइल सेल एंड सर्विस के लिए सात लाख रुपये का लोन लिया था। इस कार्य से उनकी आजीविका बढ़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

इस अवसर पर सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग एवं एमडी सिडकुल डॉ. सौरभ गहरवार, उप सचिव शिव शंकर मिश्रा, उद्योग विभाग से अपर निदेशक मृत्युंजय सिंह, संयुक्त निदेशक अनुपम द्विवेदी, दीपक मुरारी, उप निदेशक महावीर सजवान, राजेंद्र कुमार, उद्योग मित्र अभिषेक नैनवाल एवं अनुराग गुप्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम अलर्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
नैनीताल में पत्नी की हत्या के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
चोरगलिया मारपीट मामले में गिरफ्तार चार आरोपी और बरामद सामान Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ बरामद वाहन और हथियार Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
रक्षाबंधन समारोह में महिलाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम अलर्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • नैनीताल में पत्नी की हत्या के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार

  • चोरगलिया मारपीट मामले में गिरफ्तार चार आरोपी और बरामद सामान Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद

  • गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ बरामद वाहन और हथियार Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद

  • रक्षाबंधन समारोह में महिलाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,235)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,488)
  • खेल (361)
  • चंपावत (981)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,108)
  • नैनीताल (6,482)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,157)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर