Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rojgar Mela: उत्तराखंड रजत जयंती पर वृहद रोजगार मेले , इन दो जिलों में 8 नवंबर को लगेंगे
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

Rojgar Mela: उत्तराखंड रजत जयंती पर वृहद रोजगार मेले , इन दो जिलों में 8 नवंबर को लगेंगे

Mohan Chandra Joshi November 3, 2025
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के शुभ अवसर पर 8 नवंबर को चंपावत और अल्मोड़ा जिले में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

8 नवंबर को चंपावत में वृहद रोजगार मेले का आयोजन
Champawat News- उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के शुभ अवसर पर जनपद चम्पावत में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय वृहद् रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला दिनांक 08 नवम्बर 2025 (शनिवार) को राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ एवं संस्थान जनपद के युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु प्रतिभाग करेंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

जिलाधिकारी ने रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे विभिन्न माध्यमों — जैसे सोशल मीडिया, पंचायत स्तर की बैठकें, पोस्टर एवं स्थानीय प्रसारण — के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को इस आयोजन की जानकारी प्रदान करें, ताकि जनपद के पात्र युवा इस अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli: तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के सख्त निर्देश

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन करते हुए मेले की सभी तैयारियाँ शीघ्र पूर्ण करें, ताकि यह रोजगार मेला जनपद के युवाओं के लिए सफल, उपयोगी और प्रेरणादायी सिद्ध हो।

8 नवंबर को अल्मोड़ा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन
अल्मोड़ा, – जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्थापना दिवस को एक उत्सव के रूप में 7 दिवस की अवधि तक राज्य स्थापना रजत जयंन्ती सप्ताह के रूप में मनाये जाने हेतु दिनांक 03 नवम्बर, 2025 से 09 नवम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा दिये गये निर्देशोें के परिपालन में 08 नवम्बर, 2025 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में भारत सरकार की कौशल विकास योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा के द्वारा दिनांक 08 नवम्बर, 2025 को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रोजगार हेतु इच्छुक आवेदकों को कि इस रोजगार मेले में प्रतिभागी कंपनियों/नियोजकों द्वारा सीधे रोजगार एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराया जाना है। जनपद में पहली बार सिडकुल, हरिद्वार, देहरादून और अन्य राज्यों के लगभग 40 से भी अधिक औद्योगिक संस्थानों, स्थानीय नियोजकों के आने की सम्भावना है। जिनमें एच॰डी॰एफ॰सी॰ फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक, अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स, यशस्वी फ्लीक्स हॉस्पीटल, पुखराज हैल्थ केयर, लावा, मीराकी वैंचर्स, जीनियस ग्रुप, कैम्प 108 इमरजैन्सी, जी॰4एस॰ सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउण्डेशन, एम॰आर॰एफ॰ गुजरात आदि नियोजक रोजगार मेले में आमंत्रित हैं। जिनमें हाईस्कूल से कम, हाईस्कूल, इण्टर, बी0एस0सी0 नर्सिंग, आई0टी0आई0, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग, जी0एन0एम0, कम्प्यूटर ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, डिप्लोमा, चालक, सुरक्षा गार्ड/सुपरवाईजर आदि शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यताधारियों को संवैतनिक रोजगार/ट्रेनिंग के साथ रोजगार के सैकड़ों अवसर उपलब्ध हैं। प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष (विभिन्न कंपनियों की आवश्यकतानुसार आयु सीमा में परिवर्तन संभव) होनी चाहिए। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी सीधे अपना ऑनलाइन पंजीकरण भारत सरकार के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, फोटो एवं बायोडाटा मूल एवं फोटो प्रतियों के साथ उपर्युक्त मेले में उपस्थित हो सकते है। इस सम्बन्ध में कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए नम्बर 05962298040, 9720196087, 7505524768, 9458606680.पर संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rojgar Mela Rojgar Mela 2025 uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

  • केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,093)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (973)
  • चमोली (441)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (693)
  • देहरादून (11,048)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,138)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी