Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सशक्त उत्तराखंड@25: सीएम धामी ने की वन और लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार रोडमैप की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सशक्त उत्तराखंड@25: सीएम धामी ने की वन और लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार रोडमैप की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi July 10, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की।

वन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कैम्पा के तहत होने वाले कार्यों में और तेजी लाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि कैम्पा के तहत प्राप्त हो रही धनराशि का समय पर एवं सही तरीके से उपयोग हो। वन सम्पदाओं से लोगों की आजीविका में वृद्धि करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जाएं। अखरोट, बांस एवं औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड में कार्य किये जाएं। बांज, सागोन, पॉपुलर को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किये जाएं। पिरूल नीति से लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए और प्रयास किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण पर विशेष ध्यान दिया जाय। वृक्षारोपण के लिए जन सहभागिता का होना जरूरी है। इसके लिए सामाजिक संगठनों एवं लोगों का पूरा सहयोग लिया जाए। जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाय। जल संचय के लिए तालाबों के निर्माण की दिशा में वन विभाग द्वारा कार्य किये जाएं। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए लगातार प्रयास किये जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

वन विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि विभाग द्वारा 2026-27 तक आर्थिकी को दुगुना करने के लिए ईको टूरिज्म गन्तव्यों का विकास किया जा रहा है। वन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। लीसा उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। निजी भूमि में स्थित वृक्षों के पातन की प्रक्रिया के सरलीकरण की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास, मन्दिर माला मिशन के तहत हो रहे कार्यों, विभिन्न शहरों के विकास एवं भविष्य की सम्भावनाओं को देखते हुए सड़कों के निर्माण एवं विस्तार की दिशा में कार्य किये जाए। तकनीकि सर्वें के साथ सड़कों के विकास के सुनियोजित तरीके से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि सड़क निर्माण के साथ ही ड्रेनेज की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रोड कटिंग के समय प्राकृतिक जल स्रोत प्रभावित न हों। सड़कों के किनारे फलदार वृक्ष लगाये जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान बारिश से प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर सड़क बाधित होने की स्थिति में लोक निर्माण विभाग द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि बारिश के कारण यदि सड़क बाधित होती है तो, उनको तुरंत सुचारू करने के लिए पूरी व्यवस्थाएं रखी जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पुराने पुलों का भी सर्वे किया जाए। सड़क निर्माण के लिए विभिन्न स्थानों पर जो वन भूमि के प्रकरण चल रहे हैं, उनके समाधान के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण एवं सुधारीकरण से संबंधित जो भी कार्य चल रहे हैं, वे सभी निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जाए, इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाय। उन्होंने सचिव लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि विभाग की ओर से भारत सरकार को जो भी प्रस्ताव भेजे जाने हैं, वे शीघ्र उपलब्ध कराये जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि लोक निर्माण विभाग में अगले दो वर्षों में 03 हजार किमी मार्गों का डामरीकरण करने, 3500 किमी मार्गों के नवीनीकरण के कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है। दीर्घकालिक योजनाओं के तहत देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर एवं हल्द्वानी रिंग रोड का निर्माण किया जायेगा। मानसखण्ड योजना के लिए मार्गों के निर्माण हेतु प्रथम चरण के कार्यों की कार्यवाही गतिमान है। वर्षा काल में विभिन्न मार्गों पर 400 जेसीबी लगायी गई है, इनको जीआईएस से कनेक्ट किया गया है।

बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव डॉ. पंकज कुमार, प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ) अनूप मलिक, अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे, लोक निर्माण एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सशक्त उत्तराखंड@25: सीएम धामी ने की वन और लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार रोडमैप की समीक्षा

Related Stories

देहरादून में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
11 नवंबर के अवकाश को लेकर फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल। Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
नैनीताल और हल्द्वानी में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर

  • 11 नवंबर के अवकाश को लेकर फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल। Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन

  • देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

  • नैनीताल और हल्द्वानी में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (483)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,076)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,593)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,517)
  • नैनीताल (6,663)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,250)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,183)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (540)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित