Uttarakhand Crime: धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की धमकी , परेशान छात्रा ने स्कूल जाना भी छोड़ा
- मामले की तहरीर मिलने पर जांच में जुटी पुलिस
Nainital News: धर्म परिवर्तन की खबरें अक्सर आती रहती है। अब नैनीताल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां रामनगर ब्लॉक के पीरूमदारा गांव में अल्पसंख्यक युवक द्वारा एक छात्रा को धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की धमकी से परेशान किशोरी ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन कर उस पर निकाह करने के लिए दबाव डाल रहा है। आरोप है कि आरोपी युवक उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। वह धमकी दे रहा है कि यदि स्कूल आई तो वह उसे जबरन उठा ले जाएगा। ऐसे में उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। वह धमकी दे रहा है कि यदि पुलिस कार्रवाई हुई तो वह जेल से बाहर आकर उसे जलाकर मार डालेगा। शुक्रवार को चौकी पहुंची एक महिला ने भी मीडिया के समक्ष आरोपी युवक द्वारा छात्रा को धमकी देने की पुष्टि की।
मामले की खबर लगते ही पीड़िता के समर्थन में कई ग्रामीण और सेफ चाइल्ड संस्था के संचालक दीपांशु रावत, हिंदूवादी संगठन के सूरज चौधरी पीरूमदारा पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने छात्रा के परिजनों की ओर से एक दिन पूर्व पुलिस चौकी में तहरीर देने के बाद भी आरोपी युवक के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि मामले की तहरीर चौकी में दी गई है। इसकी जांच कराई जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


