Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

एटीएस कॉलोनी में डीआरडीओ वैज्ञानिक से मारपीट, बच्चों पर पिस्टल लहराने और लोगों को धमकाने के आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर सख्त कार्रवाई की है। डीएम सविन बंसल ने आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर करने के साथ उसका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया।
Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
देहरादून डीएम सविन बंसल की फाइल फोटो।

कार्रवाई करते डीएम सविन बंसल।

ख़बर शेयर करें -

डीआरडीओ वैज्ञानिक से मारपीट, बच्चों पर पिस्टल लहराने और लगातार गुंडागर्दी के आरोपों के बाद जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई


देहरादून, 19 मई 2026। सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में कथित दबंगई और गुंडागर्दी के आरोपों में घिरे बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 के तहत कार्रवाई करते हुए बिल्डर को छह माह के लिए देहरादून जनपद से जिला बदर कर दिया है। इसके साथ ही उसका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर पिस्टल जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार, एटीएस कॉलोनी निवासी और डीआरडीओ वैज्ञानिकों समेत कई स्थानीय लोगों ने बिल्डर के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं। आरोप था कि 13 अप्रैल 2026 को अवैध निर्माण का विरोध करने पर बिल्डर ने डीआरडीओ वैज्ञानिक अनिरुद्ध शर्मा के साथ मारपीट की, जिसमें उनका कान का पर्दा फट गया। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ अभद्रता और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एसडीएम मसूरी से गोपनीय जांच कराई। जांच में सामने आया कि बिल्डर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और कॉलोनी में उसके कारण भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। थाना रायपुर में दर्ज एफआईआर, वायरल वीडियो और स्थानीय निवासियों की शिकायतों के आधार पर डीएम कोर्ट ने पुनीत अग्रवाल को आदतन अपराधी मानते हुए जिला बदर की कार्रवाई की।
आदेश के अनुसार, पुनीत अग्रवाल अगले छह माह तक बिना अनुमति देहरादून जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रायपुर थाना पुलिस को आरोपी को 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी मामले से जुड़े एक अन्य आदेश में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने बिल्डर का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है। अक्टूबर 2025 में दीपावली के दौरान एटीएस कॉलोनी में बच्चों पर लाइसेंसी पिस्टल लहराने का मामला सामने आया था। इसे लोक शांति के लिए खतरा मानते हुए पहले लाइसेंस निलंबित किया गया था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने आरोपी की 32 बोर पिस्टल जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन के मुताबिक बिल्डर के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, अभद्रता, अवैध कब्जा और लोगों को डराने-धमकाने जैसे आरोप शामिल हैं। डीएम सविन बंसल ने कहा कि जनमानस, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: ATS कॉलोनी उत्तराखंड समाचार गुंडा एक्ट जिला बदर डीआरडीओ वैज्ञानिक डीएम सविन बंसल देहरादून देहरादून क्राइम पुनीत अग्रवाल रायपुर थाना शस्त्र लाइसेंस निरस्त सहस्त्रधारा रोड

Related Stories

बनबसा में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
विकासनगर में दून बासमती की फसल का निरीक्षण करते सीडीओ अभिनव शाह Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

  • पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

  • हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

  • बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

  • भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,654)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,528)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,009)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (741)
  • देहरादून (11,327)
  • नैनीताल (6,572)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल