उत्तराखंड- लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने प्रोफेसर जेएमएस राणा , अधिसूचना जारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सरकार ने आयोग के सदस्य प्रो. जगमोहन सिंह राणा (Jagmohan Singh Rana Ukpsc New Chairman) को सौंप दी है।
सोमवार को कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। दरअसल, राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनके इस्तीफे के बाद भर्तियों का विशेष अभियान चला रहे आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी थी। सोमवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आयोग के ही सदस्य डॉ. जेएमएस राणा को अपने पदीय दायित्वों के साथ ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी कर दिया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


