नैनीताल- झील में युवक का शव मिलने से सनसनी , जांच में जुटी पुलिस
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की नैनी झील में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार की देर शाम मल्लीताल बोट स्टैंड के समीप नैनीझील में शाम के समय राहगीरों ने झील किनारे एक शव को देखा। जिससे क्षेत्र में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वही राहगीरों व नाव चालको द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर अज्ञात युवक के शव को बीडी पांडे अस्पताल में मोर्चरी में रख दिया है।
जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया कुछ ही देर बार युवक के नैनीताल में रिश्तेदारों रहते हैं। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुचे और उसकी पहचान की।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया युवक की शिनाख्त रामनगर शक्ति नगर निवासी 29 वर्षीय शाहनवाज पुत्र निजामुद्दीन के रूप में हुई है जिसकी शिनाख्त उसके नैनीताल में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों की है। उन्होंने बताया कि युवक ने बीते दो-तीन दिन पूर्व परिजनों को वीडियो कॉल कर नैनीझील में कूदकर आत्महत्या की बात करने की कही थी। उन्होंने बताया शव को जिला अस्पताल बीडी पांडे मोर्चरी में रख दिया है बुधवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


