Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का है विशेष लगाव: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का है विशेष लगाव: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2021
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का हिमालय तथा यहां पर स्थित मंदिरों से विशेष लगाव रहा है। चाहे कैलाश मानसरोवर की यात्रा हो अथवा केदारपुरी में तप एवं ध्यान साधना हो, यहां की भूमि से आपने सदैव एक असीम आध्यात्मिक दिव्य ऊर्जा प्राप्त की है, जिसने आपको निरंतर भारत वर्ष के समग्र कल्याण का कार्य करने की शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म संस्कृति में आदि गुरु शंकराचार्य जी को कौन नहीं जानता। वे भारत की राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक चेतना के सूत्रधार थे। भारत की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं, वेदों एवं उपनिषेदों के असीम ज्ञान के संरक्षण व संवर्धन का श्रेय आदिगुरू शंकराचार्य जी को ही जाता है। उनकी इसी महान परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य आज हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारधाम के पुनर्निर्माण एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि की पुनर्स्थापना के लिए आदि गुरु जैसी ही जिजीविषा, संकल्प और धैर्य की आवश्यकता थी, जो प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में परिलक्षित होती है। आज का दिन भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के निर्देशन में केदारपुरी में जहां प्रथम चरण के 225 करोड़ के कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहीं 184 करोड़ के कार्य द्वितीय चरण में गतिमान है। इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के लिए जहां 245 करोड़ रूपये से अधिक स्वीकृत हो चुके हैं।

राज्य के विकास में मिल रहा है केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन लग रहे थे। पिछले पांच वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा करीब एक लाख करोड़ रूपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिये स्वीकृत हुई है। जिनमें से बहुत सी योजनाएं पूर्ण हो चुकी है और अन्य पर कार्य चल रहा है। हम पहाड़ में रेल का सपना देखते थे। मोदी जी ने इस सपने को साकार किया है। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा सामरिक दृष्टि एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिले भर में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने गठित कीं तीन स्तरीय टीमें

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में संचालित हो रहा सबसे बड़ा ’सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन’ अभियान


       मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों से हम कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। परन्तु प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने जहां एक ओर इस महामारी से डटकर मुकाबला किया है, वहीं विकास की गति को भी आगे बढ़ाया है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी का ही नेतृत्व है कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीनेशन अभियान ’सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन’ चल रहा है। पूरी दुनिया में इसकी सराहना की जा रही है। प्रदेश सरकार ने भी सफलतापूर्वक कोविड की प्रथम डोज को लगाने का लक्ष्य समय से पूर्व ही शत प्रतिशत प्राप्त कर लिया है। साथ ही दूसरी डोज भी करीब 50 प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है। कोरोना महामारी से प्रभावित पर्यटन, परिवहन, क्षेत्रों के लिये 200 करोड़ का राहत पैकेज, स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती एवं इससे जुड़े कार्मिकों को प्रोत्साहन हेतु 205 करोड़ तथा महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिये 118 करोड़ का राहत पैकेज प्रदान किया जा रहा है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लोगों के खातों में भेजी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, जन-स्वास्थ्य, बिजली, पानी, कनेक्टिविटी, रोजगार, महिला एवं बाल विकास, खेती-किसानी, सिंचाई हर क्षेत्र में उत्तराखंड ने पिछले पांच वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की की है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार उत्तराखंड में जो विकास कार्य कर रही है वे ’’न भूतो न भविष्यति’’ हैं।
      हमारी सरकार ने जहां 24 हजार सरकारी पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा नैनो उद्यम योजना के द्वारा हम लाखों को स्वरोजगार द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर बढ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का है विशेष लगाव: सीएम धामी उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
हल्द्वानी की गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद घटनास्थल। Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

  • देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

  • देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

  • टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,047)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,460)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,023)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत