Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़- मुख्यमंत्री ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा , दिए यह निर्देश
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़- मुख्यमंत्री ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा , दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 13, 2021
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा के अतिरिक्त जिले की मुख्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संचालित प्रमुख निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने एवं बेस चिकित्सालय को एक माह के भीतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 10 दिन के भीतर जिला एवं महिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनराशि अवमुक्त करने के बावजूद भी पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज निर्माण का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संविदा के तहत रखे गए स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें वर्तमान में हटा दिया गया है, उन्हें पुनः सेवा में रखे जाने की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा सचिव चिकित्सा को दूरभाष पर जिले में पूर्व में रखे गए इन संविदा चिकित्सा कर्मियों को पुनः आगामी 31 मार्च 2022 तक रखे जाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए जिलाधिकारी को शीघ्र ही प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन कार्मिकों का पूर्व में की गई सेवाओं का वेतन भुगतान हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि भी जारी कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

बैठक में जिला मुख्यालय में वाहन पार्किंग की समस्या के सम्बन्ध में आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने आगामी 10 दिनों में जिला मुख्यालय में निर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग को हस्तान्तरित करते हुए संचालित करने के निर्देश दिये। बैठक में तहसील धारचूला के काली नदी किनारे तटबंध निर्माण की समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि धारचूला के काली नदी किनारे भू कटाव की रोकथाम हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है उक्त संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। शासन से स्वीकृति पश्चात शीघ्र ही टेंडर की कार्यवाही करते हुए कार्य प्रारम्भ किया जाए।

बैठक में जिले में आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि पुनर्वास के सभी प्रकरणों को निस्तारित करते हुए आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करते हुए राहत सामग्री आदि वितरित करें। जिले के नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ानों के संचालन के संबंध में समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बैठक से ही सचिव उड्डयन उत्तराखंड को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार के स्टेट प्लेन के माध्यम से हवाई यात्रा शुरू करने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नैनीसैनी से हवाई सेवाएं सुचारू की जाय इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ एवं आयुक्त कुमाऊँ को भी तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पूर्ण करने में परिणाम शीघ्र ही दिखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

बैठक में जनपद में उत्तर प्रदेश निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने अवगत कराया कि जिला मुख्यालय के निकट ग्राम मड़ में सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने आयुक्त कुमाऊँ मण्डल को तुरंत उच्चस्तरीय जाँच करते हुए तथा जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई जाँच रिपोर्ट अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में पूर्व गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा गलत कार्य करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जिलाधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। बैठक में सड़कों की स्थिति आदि की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मानसून काल में बंद 268 सड़कों में से 265 सड़कों को यातायात हेतु खोल दिया गया है। एक महत्वपूर्ण सड़क दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क को शीघ्र खोले जाने हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बैठक में अवगत कराया कि जिले में 254 किमी सड़क मार्ग में से 228 किमी सड़क मार्ग में पैच वर्क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष में कार्य जारी है।

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत कुल 271 सड़कों में से 144 सड़कों का कार्य पूर्ण हो गया है। जल जीवन मिशन अन्तर्गत प्रथम फेस के अंतर्गत 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने अवगत कराया कि जिले में प्रथम डोज 99 फीसदी व्यक्तियों को तथा 62 फीसदी लोगों को द्वितीय डोज की कोविड वैक्सीन लग गई है, आगामी 15 दिसम्बर तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन जिले में हो जाएगा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि वनाधिकार के अंतर्गत 35 में से 27 को पट्टे जारी कर दिये गए हैं, जिले में 5 करोड़ से अधिक लागत के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री घोषणा अन्तर्गत 234 घोषणाओं में से 63 पूर्ण हो गई है शेष में कार्यवाही गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को शीघ्र ही पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त जिले में वर्तमान तक चारों सैक्टरों अंतर्गत कुल 85.69 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है।

बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा विकास भवन सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम अन्तर्गत आम जनता तथा विभिन्न संगठनों आदि की समस्याएं भी सुनी तथा उनके समाधान का पूर्ण भरोसा दिलाते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चन्द्रा पंत, गंगोलीहाट मीना गंगोला, अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सांमत, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केदार जोशी, आयुक्त कुमाऊँ श सुशील कुमार, आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे,पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी विनय कुमार भार्गव, सीडीओ अनुराधा पाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Pithoragarh News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ जिला मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन