Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़- स्व. प्रकाश पंत के नाम से जाना जाएगा बेस अस्पताल , सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़- स्व. प्रकाश पंत के नाम से जाना जाएगा बेस अस्पताल , सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi November 12, 2021
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ का नाम स्वर्गीय प्रकाश पंत के नाम किए जाने, जिला मुख्यालय के पाण्डेयगांव से निराड़ा तक सड़क का निर्माण किए जाने, शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी हेतु प्रत्येक वर्ष 50 लाख रुपये सरकारी अनुदान दिए जाने, छिपला केदार मेला स्थल हेतु 2 लाख रुपये दिए जाने, तथा लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ किले के नाम पर रखे जाने की घोषणा के अतिरिक्त देव सिंह मैदान का सौंदर्यीकरण तथा नगर पालिका भवन का जीर्णोद्धार किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हमारी मातृशक्ति को बहुब भूमिका का निर्वहन करना है। मोदी जी के विजन 2025 को लेकर हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्व है कि इस दशक की शुरूआत में जो विकास की रफ्तार हमने पकड़ी है उसको हम पूर्ण रूप से गतिमान रखेंगे और उत्तराखण्ड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश को बनाने में हमारी मातृशक्ति की कितनी बड़ी भूमिका रही है यह बात किसी से छिपी नही है मैं अपने इस प्रदेश की मातृशक्ति को भी प्रणाम करता हूं। श्री धामी ने कहा हमने आजीविका मिशन से जुडी महिलाओं को मजबूती के लिए 118 करोड का कोविड राहत पैकेज जारी कर दिया है जिससे 7.5 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे प्रदेश में और अधिक से अधिक महिलाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जाए। महिलाओ को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा, मानसम्मान करने की प्रधानमंत्री की सोच और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विधवा, निशक्त, दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगारी बनाने हेतु सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। सरकार ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारम्भ किया है, तीलूरौतेली और आंगनबाडी पुरस्कार की राशि को बढाकर 51 हजार कर दिया गया है साथ ही नन्दागौरा योजना के तहत 2015 से 2017 तक के वंचित रह गई 30 हजार बेटियों को योजना का लाभ देने के लिए 49 करोड़ की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महान जनता के आर्शीवाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव और केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले पांच वर्षो में केन्द्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं जिनमें बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो गया है और अन्य पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में सडक मार्गो का विकास किया जा रहा है वहीं पहाड़ में रेल का सपना भी साकार होने की कगार पर है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए चारधाम आलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओ की सौगात दी है। उससे आने वाले समय मे उत्तराखण्ड का आवागमन सुगम हो जायेगा। इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार ने भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 155 किमी के टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग के अन्तिम सर्वे को मंजूरी दे दी है इसके लिए 28 करोड की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। श्री धामी ने कहा हमारी सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व पं. नारायण दत्त तिवारी जी के कार्यो को हमारी सरकार ने सम्मान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: 11 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उन्होंने कहा पंतनगर सिडकुल का नाम अब पं नारायण दत्त तिवारी के नाम से होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरे मुख्य सेवक की भूमिका निभाने के बाद हमारी सरकार लगातार ही जनहित के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं हेतु प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली शक्तिशाली आत्मनिर्भर एवं विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड युवा राज्य को आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यटन व्यापार उद्योग जैसे तमाम क्षेत्रों में हिंदुस्तान का नंबर वन राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचे इस पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहां राज्य का विकास मेरी अकेली यात्रा नहीं अपितु सामूहिक यात्रा है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों की मांग को पूरा करते हुए उनके मानदेय के अन्तर्गत 1000 रूपये और प्रोत्साहन राशि के रूप में 500 रूपये दिए बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि उपनल से सम्बन्धित कार्मिकों के मानदेय में 10 वर्ष से कम के कार्मिकों को 2000 रूपये प्रतिमाह और 10 वर्ष से ऊपर कार्मिकों को 3000 रूपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में वृद्धि की जायेगी। उन्होंने कहा मुख्य सेवक के रूप में 101 दिन में करीब 330 से अधिक फैसले ले लिए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा एनआरएलएम योजनान्तर्गत 1955 महिला स्वयं समूहों को 165.66 लाख की धनराशि के चेक भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने कहा कि गांव में सड़क,पेयजल, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में विकास कार्य गतिमान है। विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों,संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई

इस मौके पर विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत, जिलाध्यक्ष भाजपा विरेन्द्र वल्दिया,आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार,आई जी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com उत्तराखंड से खबर पढ़िए सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं पिथौरागढ़- स्व. प्रकाश पंत के नाम से जाना जाएगा बेस अस्पताल मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर भक्तों की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजन। कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल और राशिचक्र Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ की फाइल फोटो। अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
देहरादून में घर में घुसकर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
उत्तराखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 11 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 11 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, आपके द्वार’; सीएम धामी बोले- अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • राजनीति

खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, आपके द्वार’; सीएम धामी बोले- अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मैदानी इलाकों में गर्मी। उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव
    • उत्तरप्रदेश
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव

  • कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर भक्तों की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजन। कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम

  • 15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल और राशिचक्र Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?

  • पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ की फाइल फोटो। अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई

  • देहरादून में घर में घुसकर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (440)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (114)
  • उत्तराखंड (24,441)
  • उधमसिंह नगर (1,281)
  • क्राइम (3,396)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,699)
  • नैनीताल (6,301)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,028)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,122)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य? Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य? अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस